25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीय'जेल में स्विमिंग पूल चाहते हैं सत्येंद्र जैन...', ED ने सुप्रीम कोर्ट...

‘जेल में स्विमिंग पूल चाहते हैं सत्येंद्र जैन…’, ED ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया है. ईडी ने शुक्रवार को दावा किया कि सत्येंद्र जैन जेल परिसर में स्विमिंग पूल की मांग कर रहे हैं. ईडी ने 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था.

दरअसल, सत्येंद्र जैन के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इलाज का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से उनकी अंतरिम जमानत बढ़ाने की गुहार लगाई थी. सिंघवी ने कहा कि जैन रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद क्रिटिकल मेडिकल एडवाइस से गुजर रहे हैं. हालांकि, इस दौरान जांच एजेंसी ने इसका विरोध किया और कहा कि डॉक्टरों की सलाह अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है.

‘सामान्य नागरिक की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए’
ED ने कहा कि उनके (सत्येंद्र जैन) साथ एक सामान्य नागरिक की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए. यह एक दिन की मेडिकल जमानत देने का मामला नहीं है. केवल इसलिए उन्हें पहले भी जमानत दी गई थी. इसका मतलब यह नहीं है कि दोबारा भी जमानत दी जा सकती है.

सत्येंद्र जैन जेल में स्विमिंग पूल चाहते हैं- एसवी राजू
ईडी का पक्ष रख रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि सत्येंद्र जैन जेल में स्विमिंग पूल चाहते हैं. हर कोई इसे वहन नहीं कर सकता. एम्स की जैन की जांच पर जोर देते हुए कहा अगर जरूर हो तो जैन को फिजियोथेरेपी के लिए स्विमिंग पूल में ले जा सकते हैं.

नियमित जमानत के लिए सूचीबद्ध की जाएगी याचिका
इन दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जैन को दी गई मेडिकल अंतरिम जमानत को 1 सितंबर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की. इसी दिन नियमित जमानत के लिए जैन की याचिका सूचीबद्ध की जाएगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जैन को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी. जो 11 जुलाई तक थी. इसके बाद कोर्ट ने अंतरिम जमानत बढ़ा दी थी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...