3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयनोएडा में दो जगहों पर शव मिलने से मची सनसनी, मेट्रो स्टेशन...

नोएडा में दो जगहों पर शव मिलने से मची सनसनी, मेट्रो स्टेशन के पास मृत मिला युवक

Published on

नोएडा,

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) जिले के अलग-अलग स्थानों से दो शवों के मिलने के बाद सनसनी मच गई. पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि एक शव थाना फेज-1 क्षेत्र में जबकि दूसरा सेक्टर-16 के पास पाया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक थाना फेज-1 के इंस्पेक्टर (इंचार्ज) अमित कुमार भदाना ने बताया कि रविवार रात को लगभग 30-35 साल के एक व्यक्ति का शव यमुना नदी में कालिंदी कुंज बैराज के पास मिला. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति की हत्या दिल्ली या आसपास के किसी क्षेत्र में की गई होगी और फिर उसका शव नदी में फेंक दिया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरा शव सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मिला. इस शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और शवों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. अधिकारी घटनाओं की तह तक पहुंचने और हत्यारों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटा रहे हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी इन घटनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने की अपील की है, ताकि मामले को जल्द सुलझाया जा सके.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...