12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयकर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले - 'चुन-चुन कर...

कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले – ‘चुन-चुन कर मुसलमानों के…’

Published on

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था. इसके बाद बवाल मचा हुआ है. इस मसले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज सकते हुए कहा कि जो मन में था वह सामने आ गया. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बीजेपी यह पहले से ही करती आ रही है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ”जिस पार्टी के प्रवक्त ही मुसलमान होते हों, चुन चुन कर मुसलमान प्रवक्त रखती रही हो, वो मुसलमानों के प्रति ऐसी धारणा रखती है. इसका मतलब है कि उसके मन में कुछ और है, दिखाती कुछ और है. प्रकट हो गया. मुकदमा हुआ है, यह ठीक है, लेकिन सजा कहां होती है. जब हमारी सेना ने किसी को पद और दायित्व दिया है तो कुछ सोचकर ही दिया होगा. आप उसके विरुद्ध ऐसी टिप्पणी कह रहे हैं. इस पार्टी का यह नियम हो गया है, प्रशंसा भी करेगी और निंदा भी. यह इनकी राजनीति है.”

सीजफायर के मसले पर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस पर कहा, ”पाकिस्तान के कई प्रांतों में सेना अलग से गठित हो गई थी और वो पाकिस्तान की सेना के खिलाफ ही खड़ी हो गई थी. ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते. पूरा देश चाह रहा था कि हम पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करें और ऐसी कार्रवाई जिसे पाक न भुला सके. इतने अच्छे मौके को छोड़ दिया गया.”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया था, लेकिन इसके जवाब में पाकिस्तान आक्रामक हो गया. उसने कई शहरों में हमले की कोशिश की, हालांकि पाक का हर हमला नाकाम रहा.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...