17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयUAPA केस में शरजील इमाम को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट से झटका,...

UAPA केस में शरजील इमाम को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली के जामिया नगर इलाके और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज देशद्रोह और यूएपीए मामले में शरजील इमाम को झटका लगा है. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील की याचिका खारिज करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया है. आरोप है कि शरजील इमाम ने सीएए/एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भड़काऊ भाषण दिया था.

एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेयी ने शरजील इमाम द्वारा दायर वैधानिक जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. शरजील ने वैधानिक जमानत की मांग करते हुए कहा था कि वह पहले ही सात साल की अधिकतम सजा में से चार साल जेल में बिता चुका है और इसलिए उसे वैधानिक जमानत दी जाए. बता दें कि शरजील को 28 जनवरी, 2020 को गिरफ्तार किया गया था. यह दूसरी बार है, जब ट्रायल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. शरजील इमाम ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह के अपराध को स्थगित रखा है और उसके खिलाफ लगाए गए यूएपीए प्रावधानों में सात साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान नहीं है.

कब हुई थी गिरफ्तारी?
जनवरी 2022 में दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दिल्ली के जामिया क्षेत्र में शरजील इमाम के द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में देशद्रोह का आरोप लगाने का आदेश दिया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह), 153ए, 153बी, 505 और यूएपीए की धारा 13 के तहत आरोप तय करने के आदेश पारित किए थे. जेएनयू के पूर्व छात्र और शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में से एक शरजील इमाम को 2020 में बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था.

जामिया में हुई थी हिंसा
दिसबंर 2019 में जामिया नगर इलाके में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे थे. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी. शरजील इमाम पर 13 दिसंबर, 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में भड़काऊ भाषण देकर दंगे भड़काने का आरोप लगाया गया था.

शरजील इमाम कौन है?
शरजील का जन्म बिहार के जहानाबाद जिले के काको में रसूखदार मुस्ल‍िम परिवार में हुआ था. उनके पिता अकबर इमाम जनता दल यूनाइटेड के नेता रहे हैं. शरजील की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर हाईस्कूल से हुई, जहां दसवीं तक की शिक्षा पूरी हुई. दसवीं में अच्छे नंबर आने के बाद 11वीं और 12वीं क्लास के लिए दिल्ली पब्ल‍िक स्कूल वसंतकुंज में एडमिशन कराया गया. शरजील इमाम ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक और एमटेक किया है, जबकि 2013 में जेएनयू से आधुनिक इतिहास में पीजी की डिग्री पूरी की है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...