10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडिया का गलत मैप दिखाया, सरकार ने जॉब पोर्टल के खिलाफ दर्ज...

इंडिया का गलत मैप दिखाया, सरकार ने जॉब पोर्टल के खिलाफ दर्ज की FIR

Published on

नोएडा

भारत का गलत मैप दिखाने पर एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल के खिलाफ सेक्टर 126 थाने में केस दर्ज किया गया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक एवं नोडल अधिकारी ताहिर गुस्तफा ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। एसीपी वन रजनीश वर्मा ने बताया शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2020 में सेक्टर 132 स्थित नौकरी की जानकारी देने वाली कंपनी के पोर्टल पर भारत का नक्शा अपडेट किया गया था।

जांच के दौरान सामने आया कि लद्दाख के हिस्से का गलत चित्रण किया गया था। इस संबंध में विभाग को शिकायत दी गई थी। इससे जुड़ा एक लिंक भी भेजा गया था। उसके आधार पर विभाग की तरफ से जांच की गई। इस जांच में सामने आया कि वेबसाइट पर भारत के नक्शे को गलत दिखाया गया है।इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वेबसाइट के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 और आईपीसी की धारा 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए वेबसाइट के अधिकारियों को बुलाया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...