6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीय26 जनवरी से पहले दिल्ली में दीवारों पर लिखे खालिस्तान के समर्थन...

26 जनवरी से पहले दिल्ली में दीवारों पर लिखे खालिस्तान के समर्थन में नारे, पुलिस ने क्या किया, क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

26 जनवरी से पहले पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी, विकास पुरी, पश्चिम विहार समेत कई इलाके में दीवारों पर ‘राष्ट्र विरोधी’ और ‘खालिस्तान समर्थित नारे’ लिखे मिले। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत इन जगहों पर नारों को मिटवाया। अलग-अलग इलाकों में दीवारों पर यह नारे पेंट से लिखे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि दीवार पर ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ और ‘ रेफरेंडम 2020’ जैसे नारे लिखे गए थे। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि कुछ लोगों ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर राष्ट्र-विरोधी, खालिस्तान-संबंधी नारे लिख दिए थे। यह सुरक्षा-संबंधी मुद्दा नहीं है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि 19 जनवरी की सुबह विकास पुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में आपत्तिजनक नारे दीवारों पर लिखे थे। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने पहले उन नारों को मिटवाया। इसके बाद स्पेशल सेल ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा पुख्ता
दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई गलत गतिविधि न हो। प्रवक्ता ने कहा कि इससे हमारी सुरक्षा प्रभावित नहीं होती है। चूंकि एसएफजे (सिख्स फॉर जस्टिस) एक प्रतिबंधित संगठन है, इसलिए यह खबरों में रहना चाहता है। एसएफजे का संचालन अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में रहने वाले कुछ कट्टरपंथी सिख करते हैं। इस संगठन को भारत सरकार ने 2019 में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया था।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...