19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'सैनिकों को बदबूदार-गंदे नाले से गुजरना पड़ रहा, ये सहन नहीं', दिल्ली...

‘सैनिकों को बदबूदार-गंदे नाले से गुजरना पड़ रहा, ये सहन नहीं’, दिल्ली हाईकोर्ट नाराज

Published on

नई दिल्ली:

राजपूताना राइफल्स के 3,000 से अधिक सैनिकों को दिल्ली के कैंटोनमेंट इलाके में बैरकों से निकलकर ‘परेड ग्राउंड’ तक पहुंचने के लिए ‘बदबूदार और गंदे नाले’ से होकर गुजरना पड़ता है। मीडिया में आई इस खबर का दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक संज्ञान लिया और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

जज बोले- यह स्वीकार नहीं
जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने स्थिति को अस्वीकार्य माना। कोर्ट ने कहा कि यह अदालत 26 मई 2025 को छपी एक रिपोर्ट का न्यायिक संज्ञान लेता है, जिसमें कहा गया है कि राजपूताना राइफल्स के 3,000 से ज्यादा सैनिकों को अपने बैरक से बाहर निकलते समय और परेड ग्राउंड में जाते समय एक ऐसे नाले से गुज़रना पड़ता है जो बदबूदार और गंदा होता है। सैनिकों को दिन में चार बार इस नाले से गुज़रना पड़ता है। कहा गया कि यह नाला गंदे पानी और कीचड़ से भरा हुआ है और कई जगहों पर कमर तक पानी भरा हुआ है।

हाईकोर्ट ने और क्या कहा?
हाई कोर्ट ने कहा कि इस याचिका में 2024 से दिल्ली के अंदर तमाम नालों की सफाई के लिए समय-समय पर निर्देश दिए हैं। इस नाले से मार्च करने वाले सैनिकों से जुड़ी यह खास कहानी वाकई एक अस्वीकार्य स्थिति है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पुल का अनुरोध किया गया था लेकिन अभी तक इसे नहीं बनाया गया है। कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को नोटिस जारी किया और 29 मई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। मामले में अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

हाई कोर्ट ने यह आदेश यमुना नदी में गिरने वाले कई नालों पर अनधिकृत रूप से अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़े मुद्दे पर विचार करते हुए पारित किया, जिसकी वजह से नालों में रुकावट आई है और यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है। इसी कारण से दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के दौरान नालों के गंभीर रूप से चोक होने और जलभराव की स्थिति पैदा हुई ।

कोर्ट ने जुलाई, 2024 से बारापुला नाला, तैमूर नगर नाला आदि सहित यमुना नदी में गिरने वाले अलग-अलग नालों से जुड़े मुद्दे पर विचार किया, और इस पर अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण को हटाने के लिए तमाम निर्देश जारी किए हैं।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...