18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयस्पेन के राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन में...

स्पेन के राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

Published on

दिल्ली में हो रही जी-20 की बैठक में कोरोना का साया मंडरा रहा है। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज (Pedro Sánchez) कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। सांचेज पहले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आने वाले थे, लेकिन अब उनकी जगह स्पेन के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री आएंगे।

सांचेज ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि वह फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं। आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा नहीं कर पाऊंगा। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री द्वारा शानदार ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे।

बता दें कि इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शिखर सम्मलेन से हट चुके हैं। उनकी जगह चीन और रूस के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होंगे।

कई देशों के नेता पहुंचे दिल्ली
जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं जापान के पीएम फुमियो किशिदा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। बाइडेन शाम 6.55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...