5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म 16 से होंगी...

नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म 16 से होंगी रवाना, अजमेरी गेट से एंट्री-एग्जिट करेंगे यात्री

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ के बाद उत्तरी रेलवे ने सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट के लिए कड़े कदम उठाए हैं. प्रयागराज की ओर जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से रवाना होंगी. प्रयागराज जाने वाले सभी यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ से आएंगे और जाएंगे.

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नियमित ट्रेनों का संचालन सभी प्लेटफॉर्म से होता रहेगा. यह पीक ऑवर में एक प्लेटफॉर्म पर भीड़ जमा होने से बचने की दिशा में एक कदम है. इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. ये कर्मी यात्रियों को उनकी ट्रेन के प्रस्थान वाले प्लेटफॉर्म की ओर मार्गदर्शन करके उनकी सहायता कर रहे हैं.

रेलवे ने चलाईं 4 स्पेशल ट्रेनें
भीड़भाड़ और अव्यवस्था को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं. आज शाम 7 बजे तक 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें एक दरभंगा के लिए प्रयागराज होते हुए और दो अन्य ट्रेनें प्रयागराज के लिए चलाई गईं. भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन रात 9 बजे रवाना हुई. प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए कल यानी 17 फरवरी 2025 को को 5 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है.

‘अफवाहों पर ध्यान न दें’
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक घोषणाओं का पालन करें. यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, जिस पर अब तक 130 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं.

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान
रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले सभी 18 मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान किया है. रेलवे ने रविवार को 15 घायलों को मुआवजा वितरित किया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...