19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने डल्लेवाल से की मुलाकात, किसान नेता से...

सुप्रीम कोर्ट की कमिटी ने डल्लेवाल से की मुलाकात, किसान नेता से मेडिकल मदद लेने की अपील की

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने डल्लेवाल से मेडिकल हेल्प लेने का अनुरोध किया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं।

खनौरी धरना स्थल पर पहुंची समिति
पूर्व जज नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे खनौरी धरना स्थल पर पहुंची और बुजुर्ग डल्लेवाल से मेडिकल हेल्प लेने का अनुरोध किया। इससे पहले दिन में, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने सीनियर वकील कपिल सिब्बल के माध्यम से बेंच को समिति की तय बैठक के बारे में जानकारी दी गई।

सुप्रीम कोर्ट ने किया था इस समिति का गठन
सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 में प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया था। समिति में रिटायर आईपीएस बी.एस. संधू, कृषि एक्सपर्ट देविंदर शर्मा, प्रोफेसर रंजीत सिंह घुमन और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सुखपाल सिंह भी शामिल हैं। जस्टिस नवाब सिंह ने डल्लेवाल से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, ‘हम वाहेगुरु से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें।’

डल्लेवाल ने मेडिकल मदद लेने से किया इनकार
मीडिया ने जब यह पूछा कि क्या डल्लेवाल ने मेडिकल मदद लेने पर हामी भर दी है तो जस्टिस नवाब सिंह ने कहा, ‘हम सभी ने उनसे कई बार चिकित्सा (सहायता) के लिए अनुरोध किया। हम चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आज यहां यह कहने नहीं आया हूं कि आंदोलन समाप्त हो जाना चाहिए, बल्कि यह कहने आया हूं कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए। मैंने उनसे यह भी कहा कि जब भी वह कहेंगे, हम यहां मौजूद रहेंगे।’

जस्टिस नवाब सिंह ने बताया कि डल्लेवाल ने समिति से कहा कि उनके लिए कृषि पहले है और उनका स्वास्थ्य बाद में। डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 42वें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने लंबे समय से चल रहे अपने अनशन के बावजूद अब तक कोई भी मेडिकल हेल्प लेने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...