3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट: महिला कानूनों के दुरुपयोग पर सुनवाई सोमवार को होगी

सुप्रीम कोर्ट: महिला कानूनों के दुरुपयोग पर सुनवाई सोमवार को होगी

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें महिलाओं से जुड़े कानूनों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया गया है. अदालत में दायर याचिका में दहेज निषेध अधिनियम, 1961, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005, और भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (महिलाओं के प्रति क्रूरता) जैसे प्रावधानों की समीक्षा करने की मांग की गई है.

कानूनों का दुरुपयोग होता है
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय में रूपशी सिंह द्वारा दायर इस याचिका में इन कानूनों में निहित भेदभाव, प्रावधानों की अस्पष्टता और लैंगिक समानता की कमी को उजागर किया गया है. याचिकाकर्ता ने ये दलील दिया है कि इन कानूनों का अक्सर दुरुपयोग किया जाता है, जिससे निर्दोष पुरुषों और उनके परिवारों को मानसिक, सामाजिक और कानूनी उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.

पुरुषों की सुरक्षा की मांग
अदालत में दायर याचिका में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि दहेज निषेध अधिनियम, 1961 धर्म के आधार पर भेदभावपूर्ण है, जबकि घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 पुरुषों के खिलाफ पक्षपाती प्रतीत होता है. साथी ही याचिकाकर्ता ने झूठी शिकायतों के आधार पर महिलाओं द्वारा किए जा रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ पुरुषों की सुरक्षा की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ द्वारा की जाएगी

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...