10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकम्युनिटी किचन नीति पर निर्देश देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार,...

कम्युनिटी किचन नीति पर निर्देश देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- इसको देखना सरकार का काम

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कम्युनिटी किचन खोलने के लिए योजना बनाने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट और अन्य वेलफेयर स्कीम सरकारें लागू कर रही है। वैकल्पिक वेलफेयर स्कीम लागू करना और अमल सुनिश्चित करना केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों पर निर्भर है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दाखिल जनहित याचिका पर निर्देश देने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि पैन इंडिया लेवल पर कम्युनिटी किचन नीति बनाए जाने का निर्देश जारी किया जाए।

कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर छोड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि वस्तुस्थिति यह है कि देश में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट अमल में है। उसके तहत तमाम तरह की वेलफेयर स्कीम चल रही हैं। यह एक्ट और स्कीम केंद्र सरकार और राज्यों ने बनाई हुई है जिसके तहत देश के लोगों को खाना और पोषण कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि वह इस बात का परीक्षण नहीं करेगा कि कम्युनिटी किचन का जो कॉन्सेप्ट है, वह नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत बेहतर ऑप्शन है या नहीं। इस मामले में फैसला केंद्र और राज्य सरकारों पर छोड़ा जाता है कि वह कम्युनिटी किचन के ऑप्शन के बारे में देखें।

कोर्ट ने कहा हम कोई निर्देश जारी नहीं करना चाहते
जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने कहा कि लोगों के लिए किफायती मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में भोजन सुनिश्चित करने के लिए भारत संघ और राज्यों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। हम इस संबंध में कोई और निर्देश जारी नहीं करना चाहते। हमने इस बात पर गौर किया है कि सामुदायिक रसोई की अवधारणा NFSA के उद्देश्य को प्राप्त करने के वास्ते राज्यों के लिए क्या बेहतर विकल्प है। बल्कि, हम वैकल्पिक कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर छोड़ते हैं। शीर्ष अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ताओं अनुन धवन, इशान सिंह और कुंजन सिंह द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर यह फैसला सुनाया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...