12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकोलकाता डॉक्टर केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सीजेआई की...

कोलकाता डॉक्टर केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सीजेआई की बेंच करेगी सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले का स्वतः संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ मंगलवार (20 अगस्त) को इस मामले की सुनवाई करेगी। जानकारी के अनुसार यह केस मंगलवार को सुनवाई के लिए तय मुकदमों की सूची में 66वें स्थान पर है। हालांकि, इसमें विशेष उल्लेख है कि पीठ इस केस को प्राथमिकता के आधार पर सुनेगी। यह घटना के विरोध में भारतीय चिकित्सा संघ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के एक दिन बाद हुआ है।

सीबीआई कर रही मामले की जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जो ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की जांच कर रही है। सीबीआई सरकारी अस्पतालत आरजी कर मेडिकल एंड कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष से लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रहा है। न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने उनसे घटना से पहले और बाद में किए गए कॉल की डिटेल देने के लिए भी कहा।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से हो रही पूछताछ
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीबीआई घोष के कॉल रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए मोबाइल सर्विस प्रोवाइड से संपर्क करने पर विचार कर रही है। कहा जाता है कि घोष से शनिवार को लगभग 13 घंटे तक पूछताछ की गई। प्रिंसिपल से रविवार को भी पूछताछ जारी है।

जांच की स्थिति क्या है?
कोलकाता हाई कोर्ट 13 अगस्त को मामले को कोलकाता पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। अब तक यह पाया गया है कि डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय की पत्नी ने खलीफाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी और दो मशहूर डॉक्टरों को कथित तौर पर अफवाह फैलाने और महिला डॉक्टर की पहचान उजागर करने के लिए समन जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए 57 अन्य लोगों को भी सम्मन जारी किया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...