11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयकोलकाता केस में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, नींद में सोई नहीं है...

कोलकाता केस में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, नींद में सोई नहीं है सीबीआई, डिस्टर्ब करने वाली है स्टेटस रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली:

सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में बलात्कार और हत्या के मामले में मंगलवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की ओर से दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में किए गए खुलासे डिस्टर्ब करने वाले हैं। हालांकि सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई की ओर से दी गई डिटेल का खुलासा करने से इनकार कर दिया। कोर्ट कहा कि खुलासे से जांच प्रभावित हो सकती है। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी ‘नींद में नहीं सोई हुई’ है और उसे सच्चाई का पता लगाने के लिए समय दिया जाना चाहिए। आरोप पत्र दाखिल करने के 90 दिनों की टाइमलाइन में अभी कुछ दिन बचे हैं, इसलिए जांच की समय सीमा तय करना अनुकूल नहीं है।

महिला डॉक्टरों की ड्यूटी ऑवर और सुरक्षा का भी मुद्दा उठा
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने महिला डॉक्टरों की ड्यूटी ऑवर और सुरक्षा का भी मुद्दा उठा। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि हमें महिला डॉक्टरों के ड्यूटी ऑवर के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। सीजेआई ने पूछा कि आप कैसे कह सकते हैं कि महिलाएं रात में ड्यूटी नहीं कर सकती हैं। यह लिमिट महिला डॉक्टरों के लिए ही क्यों है? वह रियायत नहीं मांग रही हैं बल्कि हर शिफ्ट में काम करने के लिए तैयार हैं। पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिफिकेशन में सुधार करना चाहिए। पायलट और सेना में हर जगह रात में काम होता है। सीजेआई ने अनुज गर्ग केस का हवाला दिया, पंजाब सरकार की ओर से शराब की दुकानों पर महिलाओं के काम करने पर लगाई गई रोक को खारिज कर दिया गया था। चीफ जस्टिस ने कहा कि अनुज गर्ग मामले में यह निर्धारित किया गया था कि सुरक्षा की नाम पर महिलाओं की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

‘सीबीआई ने जो रास्ता अपनाया है, उससे सच्चाई उजागर होगी’
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है। मंगलवार को सीबीआई के डीआईजी सत्यवीर सिंह ने कोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश की। चीफ जस्टिस वाई डी चंद्रचूड़, जस्टिस जे.बी. परदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। स्टेटस रिपोर्ट देखने के बाद सीजेआई ने कहा कि सीबीआई ने जो रास्ता अपनाया है, उससे सच्चाई उजागर होगी। इस केस में एसएचओ को खुद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने जांच पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि सीबीआई ने स्वतंत्र जांच के अलावा कोर्ट के उठाए गए मुद्दों पर विशेष रूप से प्रतिक्रिया दी है। सीबीआई इस संभावना की भी जांच कर रही है कि क्या क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की गई थी या साक्ष्य नष्ट किए गए थे। रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई गड़बड़ी में किन लोगों की मिलीभगत थी।

जांच पूरी करने के लिए अभी भी समय
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जांच पूरी करने के लिए अभी भी समय है। हमें सीबीआई को पर्याप्त समय देना होगा। कोई भी समय सीमा तय करना जांच को बाधित करना होगा। उन्हें सच्चाई का पता लगाने के लिए समय दिया जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग रोकने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि वह आरोपी की ओर से मुकदमा नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पैरवी कर रहे हैं। इस केस से जुड़े वकीलों को धमकी मिल रही है। सीजेआई वाई डी चंद्रचूड़ ने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग रोकना जनहित में नहीं है। वकीलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...