12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअफेयर का था शक, 5 महीने की बेटी के सामने घोंट दिया...

अफेयर का था शक, 5 महीने की बेटी के सामने घोंट दिया पत्नी का गला; फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Published on

नई दिल्ली

हर्ष विहार थाने में मंगलवार शाम 5:00 बजे एक युवक पांच साल के बेटी के साथ पहुंचा। ड्यूटी ऑफिसर को बताया कि नंद नगरी में अपनी पत्नी की हत्या की है। युवक को तुरंत हिरासत में लिया गया। नंद नगरी थाने को इत्तला दी गई, जहां पुलिस आकर उसे क्राइम सीन पर ले गई। वहां महिला मृत हालत में मिली। मृतका रश्मि (20) के शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। नंद नगरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अमन (24) को अरेस्ट कर लिया गया।

पत्नी के अफेयर का था शक
पुलिस के मुताबिक, रश्मि अपनी मां और पांच महीने की बेटी के साथ नंद नगरी के ए-2 ब्लॉक स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। इसकी एक शादीशुदा बड़ी बहन है, जो पति के साथ रहती है। रश्मि की शादी सबोली के प्रताप नगर के अमन से नवंबर 2023 में हुई थी। शादी के बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। अमन को शक था कि पत्नी का कहीं बाहर अफेयर है। दोनों के बीच मामला कोर्ट में भी चल रहा है और रश्मि उससे तलाक लेना चाहती है जो शादी से पहले सिविल डिफेंस की वालंटियर थी। वह फिलहाल कोई काम नहीं करती थी।

दोनों के बीच झगड़ा हुआ और कर दिया मर्डर
पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे नंद नगरी में पत्नी से मिलने गया था। रश्मि की मां घर पर नहीं थी। पति-पत्नी के बीच अफेयर को लेकर झगड़ा हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अमन ने पांच महीने की बेटी के सामने ही आवेश में आकर रश्मि की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी को लेकर फरार हो गया। शाम 5:00 बजे वह हर्ष विहार थाने पहुंच कर उसने सरेंडर कर दिया। अमन ने बताया कि वह चांदनी चौक में एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता है। रश्मि की मां डोमेस्टिक हेल्प का काम करती है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...