19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयअनहोनी का शक... संदिग्ध ने किया ACP के बेटे की हत्या का...

अनहोनी का शक… संदिग्ध ने किया ACP के बेटे की हत्या का दावा, दिल्ली पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली केआउटर नॉर्थ जिले में तैनात एक एसीपी के 26 साल के बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि एसीपी का बेटा अपने दोस्तों के साथ एक फंक्शन में शामिल होने रोहतक और भिवानी गया था। उसके वापस न लौटने और कुछ अता पता न लगने पर परिजनों ने 23 जनवरी को समयपुर बादली थाने में उसके मिसिंग की कंप्लेंट दी। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस की टीमें लापता का सुराग लगाने में लगीं थीं।

संदिग्ध ने किया हत्या का दावा
इस बीच गुरुवार सुबह मिसिंग के इस केस में उस समय मोड़ आ गया जब एक संदिग्ध ने पकड़े जाने के बाद पूछताछ में खुलासा किया कि एसीपी के बेटे की हत्या कर दी गई है। हत्या की बात सुनकर आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अफसरों को संदिग्ध के दावे पर शक है। हालांकि पुलिस अफसर केस को मिसिंग के बजाय किडनैपिंग का मान कर चल रहे हैं।

संदिग्ध के दावे में कितना दम है, इसकी पुष्टि करने के लिए टीम ने गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाली नहर में लापता युवक की तलाश की। खबर लिखे जाने तक पुलिस अफसर ने कहा कि जब तक लापता का पता नहीं लग जाता। तब तक हत्या नहीं मान सकते। मगर, सभी संभावित आशंकाओं को ध्यान में रखकर सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटनाक्रम को लेकर आउटर नॉर्थ जिला पुलिस महकमे में जो चर्चा है और जो सूत्र बता रहे हैं उसके मुताबिक, एसीपी महेंद्रा पार्क इलाके में रहते हैं। उनका बेटा अपने कुछ दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने रोहतक और भिवानी गया था। उन्हें वापस दिल्ली आना था, लेकिन वे वहां से पानीपत चले गए। पकड़े गए संदिग्धों ने जो खुलासा किया कि वहां पर दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और एक दोस्त ने हत्या कर दी। शव को पानीपत की मूलक नहर में फेंक दिया।

मिसिंग एंगल पर भी कर रही काम
दूसरी तरफ मिसिंग रिपोर्ट पर पुलिस काम कर रही थी। जिन दोस्तों के साथ एसीपी का बेटा गया था, उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस और पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस मुनक नहर में ऑपरेशन चलाकर शव को तलाशने में जुटी थी। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...