11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयफैसला लें, वरना... बेअंत हत्याकांड के दोषी की दया याचिका पर सुप्रीम...

फैसला लें, वरना… बेअंत हत्याकांड के दोषी की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को अल्टीमेटम

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को माफ करने के लिए राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजने में देरी पर सवाल उठाया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि वह बलवंत सिंह राजोआना की क्षमा याचिका प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास कब भेजेगा.

आपको बता दें कि बलवंत सिंह राजोआना ने सजा के खिलाफ अपील नहीं की है और वह पिछले 25 सालों से जेल में है. दूसरों ने उसकी ओर से दया याचिका दायर की है. आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा कि वह यह बताएं कि यह प्रस्ताव अभी तक क्यों नहीं भेजा गया है.

क्या है पूरा मामला
पंजाब पुलिस के पूर्व सिपाही बलवंत सिंह राजोआना को 1995 में पंजाब सचिवालय के बाहर हुए बम विस्फोट में संलिप्त होने के जुर्म का दोषी पाया गया था. इस विस्फोट में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह समेत 17 अन्य लोग मारे गये थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...