3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयPOK लौट रहे आतंकी, भारत में घुसपैठ की कर सकते हैं कोशिश,...

POK लौट रहे आतंकी, भारत में घुसपैठ की कर सकते हैं कोशिश, अलर्ट मोड पर बीएसएफ

Published on

नई दिल्ली:

भारत से हाल ही में मुंह की खाने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी PoK में अपने कैंपों में लौटने लगे हैं। बीएसएफ के आईजी शशांक आनंद ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना होगा।

बता दें कि भारतीय सेना ने हाल ही में पीओके में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। सेना ने पाकिस्तान की ड्रोन हमलों की कोशिशों को भी नाकाम किया था, जिसके बाद से ही ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी कोई दुस्साहस कर सकते हैं। बीएसएफ आईजी शशांक आनंद ने कहा कि हमें लगातार जानकारी मिल रही है कि आतंकी संगठन घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। वे अपने कैंपों में लौट रहे हैं, ट्रेनिंग ले रहे हैं और जहां भी उन्हें सुरक्षा में कमी दिखेगी, वहां घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे।

बॉर्डर से मिल रही खूफिया जानकारी
बीएसएफ के आईजी ने आगे कहा कि कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में एलओसी और जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से हमें लगातार अलग-अलग तरह की खुफिया जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि आतंकी कब घुसपैठ की कोशिश करेंगे। लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले हाल ही में सेना ने ऑपरेशन केलर में 13 मई को लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकवादियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया था।

PAK ने की निशाना बनाने की कोशिश
इसके साथ ही बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, दो अन्य पोस्टों का नाम 10 मई को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में मारे गए जवानों के नाम पर रखने का प्रस्ताव है। आईजी शशांक आनंद ने 10 मई की घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे पोस्टों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन भेजे थे। बीएसएफ के जवान उन ड्रोन को मार गिराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान, एक ड्रोन ने पेलोड गिरा दिया, जिससे बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार की मौत हो गई थी। बीएसएफ ने अपनी 2 पोस्टों का नाम शहीद जवानों के नाम पर और एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ सांबा सेक्टर में रखने का प्रस्ताव रखा है।

आतंकी घुसपैठ नहीं होगी बर्दाश्त
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था। उस समय ही यह अनुमान था कि पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा और हमारी पोस्टों पर गोलीबारी करेगा। बीएसएफ जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूरी तरह से सतर्क थी। जब पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की तो बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसका सबूत हमारे सर्विलांस उपकरणों में कैद है। हमने पाकिस्तान में स्थित तीन आतंकी लॉन्चपैड को भी निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया। इससे यह संदेश गया है कि भारत किसी भी तरह की आतंकवादी घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...