4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयसमलैंगिक विवाह पर केंद्र सरकार 'सख्त' भी, 'नरम' भी... अब सुप्रीम कोर्ट...

समलैंगिक विवाह पर केंद्र सरकार ‘सख्त’ भी, ‘नरम’ भी… अब सुप्रीम कोर्ट में कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को आठवें दिन भी समलैंगिक विवाह मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान सेम सेक्स मैरिज को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है. केंद्र अब समलैंगिकों को बिना मान्यता के उनकी समस्याओं पर विचार करने को तैयार हो गई है.

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि सरकार समलैंगिकों की समस्याओं पर पॉजिटिव तरीके से सोच रही है. सरकार कैबिनेट सचिव स्तर के अधिकारियों की कमेटी बनाने को भी तैयार है. इस समिति के समक्ष समलैंगिक लोगों की समस्याओं को रखा जा सकता है. हालांकि, समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के विरोध में सरकार के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक विवाह को मान्यता का मुद्दा हम तय करेंगे. इस संवेदनशील कानूनी मुद्दे पर संविधान पीठ तय करेगी कि सेम सेक्स मैरिज को मान्यता दी जा सकती है या नहीं.

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कुछ नहीं मिलने की तुलना में कुछ पाना उपलब्धि होगी. अदालत एक साथ रहने के अधिकार को मंजरी देना सुनिश्चित कर सकता है. हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते जहां कुछ भी हाथ में न हो.

जस्टिस एस रवींद्र भट ने याचिकाकर्ताओं को याद दिलाया कि अमेरिका के कानून में बदलाव लाने में आधी सदी लग गई थी. हमारे फैसले से भी आपके आंदोलन का अंत नहीं होगा क्योंकि उसके बाद सरकार को ही आगे का काम करना होगा. दरअसल वैचारिक मसले पर पूरी तरह से विधायी बदलाव की जरूरत है.अदालत का कहना है कि ऐसे में सरकार जो देने को राजी हुई है, उसे याचिकाकर्ता स्वीकार कर लें. इससे आगे सरकार से गुहार लगाएं.

सेम सेक्स मैरिज मामले में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राकेश द्विवेदी ने कहा कि अदालत को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. क्योंकि अगर समलैंगिक जोड़े अपने जोड़ीदार से इतर अगर किसी रिश्ते में रहते हुए किसी और समलैंगिक से विवाह कर लें तो क्या होगा? क्या ये अपराधों की सूची में एक और संख्या बढ़ाने जैसा नहीं होगा? उससे निपटने के कानूनी उपाय क्या होंगे? लिहाजा इन सामाजिक और कानूनी पेचीदिगियों के मद्देनजर बदलते समाज में इस तरह की शादियों को मंजूरी देने के लिए विधायिका में बहस के जरिए राय करने की जरूरत है.

क्या है मामला?
दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट समेत अलग-अलग अदालतों में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग को लेकर याचिकाएं दायर हुई थीं. इन याचिकाओं में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के निर्देश जारी करने की मांग की गई थी. पिछले साल 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में पेंडिंग दो याचिकाओं को ट्रांसफर करने की मांग पर केंद्र से जवाब मांगा था.

इससे पहले 25 नवंबर को भी सुप्रीम कोर्ट दो अलग-अलग समलैंगिक जोड़ों की याचिकाओं पर भी केंद्र को नोटिस जारी की था. इन जोड़ों ने अपनी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी. इस साल 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी याचिकाओं को एक कर अपने पास ट्रांसफर कर लिया था.

याचिकाओं में क्या है मांग?
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 को डिक्रिमिनलाइज कर दिया था. यानी भारत में अब समलैंगिक संबंध अपराध नहीं हैं. लेकिन अभी भारत में समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं मिली है. ऐसे में इन याचिकाओं में स्पेशल मैरिज एक्ट, फॉरेन मैरिज एक्ट समेत विवाह से जुड़े कई कानूनी प्रावधानों को चुनौती देते हुए समलैंगिकों को विवाह की अनुमति देने की मांग की गई है.

– समलैंगिकों की मांग है कि अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का अधिकार LGBTQ (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) समुदाय को उनके मौलिक अधिकार के हिस्से के रूप में दिया जाए. एक याचिका में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 को जेंडर न्यूट्रल बनाने की मांग की गई थी, ताकि किसी व्यक्ति के साथ उसके सेक्सुअल ओरिएंटेशन की वजह से भेदभाव न किया जाए.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...