22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयदरवाजा तोड़ा फिर निकाली लाश... नांगलोई में होटल के बंद कमरे में...

दरवाजा तोड़ा फिर निकाली लाश… नांगलोई में होटल के बंद कमरे में दो युवकों की मौत से मची सनसनी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के नांगलोई इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब वहां एक होटल के अंदर दो युवकों की लाश मिली। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी पीसीआर कॉल से मिली। पीसीआर कॉल पर मिली जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और वहां से दोनों लाश को बरामद करते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
मौके पर होटल में पहुंची पुलिस तो कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस दरवाजे को तोड़कर रूम के अंदर गई। वहां पर कमरे में दो युवकों की लाश पड़ी हुईं थीं। जिसमें से एक युवक की लाश बेड पर थी जबकि दूसरे युवक की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी।

होटल के कर्मचारियों का कहना है ये
दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने वहां पर मौजूद होटल के कर्मचारियों से बातचीत की। जिसके बाद पता चला कि ये दोनों युवक बीती रात ही होटल में आए थे। पुलिस अब दोनों मृतक युवकों की शिनाख्त में लगी हुई है। हालांकि अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि शुक्रवार शाम को ही नांगलोई के पास ही नजफगढ़ में दो बदमाशों ने सैलून में घुसकर फायरिंग की थी। जिसके कुछ ही घंटों बाद ही आज ये दो युवकों की लाश बरामद की गई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...