16.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीयबदमाश के हमले में जान गंवाने वाले ASI शंभू दयाल के परिवार...

बदमाश के हमले में जान गंवाने वाले ASI शंभू दयाल के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एएसआई दयाल पर गर्व है। दयाल की शहर के मायापुरी इलाके में एक झपटमार ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभू जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एएसआई दयाल थाने में शिकायत करने पहुंची उस महिला के साथ गए थे, जिसके पति का मोबाइल फोन छीन लिया गया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला ने झपटमार की तरफ इशारा किया। एएसआई दयाल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले जाने लगे, तभी झपटमार ने उन पर चाकू से कई बार वार किया। बाद में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मायापुरी थाने में तैनात दयाल को कथित तौर पर झपटमार ने चार जनवरी को उस समय चाकू मार दिया था, जब उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया था।घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...