6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रायल कोर्ट से हाईकोर्ट ने पूछा- कैसे दे दी बेल? CJI चंद्रचूड़...

ट्रायल कोर्ट से हाईकोर्ट ने पूछा- कैसे दे दी बेल? CJI चंद्रचूड़ बोले- ऐसे सवाल ठीक नहीं

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर स्टे लगा दिया, जिसमें हाई कोर्ट ने एक अभियुक्त को जमानत देने पर ट्रायल कोर्ट से स्पष्टीकरण मांगा था। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के इस तरह के आदेश से जमानत से जुड़े आवेदन पर जिला न्यायपालिका की स्वतंत्रता कमजोर साबित होती है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह नोट किया जाना चाहिए कि ट्रायल कोर्ट ने इस आधार पर अभियुक्त को जमानत दी थी कि उसने ऐसा जुर्म नहीं किया है, जिसके लिए उसे उम्र कैद की सजा दी जाए। साथ ही उसके साथी अभियुक्त को भी जमानत मिल गई है।

CJI चंद्रचूड़ ने और क्या कहा?
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने आदेश में कहा कि ‘इस बात का कोई जस्टिफिकेशन नहीं है कि हाई कोर्ट, ट्रायल कोर्ट से जमानत के लिए स्पष्टीकरण मांगे और यह पूछे कि किस आधार पर जमानत दी? सीजेआई ने कहा कि हाईकोर्ट के इस तरह के आदेश से डिस्ट्रिक ज्यूडिशरी द्वारा बेल एप्लीकेशन पर विचार करने की स्वतंत्रता बुरी तरह प्रभावित होती है। यह ठीक नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में और क्या कहा?
लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियुक्त को उसी शर्तों पर रिहा किया जाए, जो ट्रायल कोर्ट ने रखे थे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस फैसले पर भी स्टे लगा दिया, जिसके तहत ट्रायल कोर्ट से एक्सप्लेनेशन मांगा गया था।

अडानी मामले पर मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से CJI का इनकार
24 फरवरी को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच के सामने ही एडवोकेट एमएल शर्मा ने अडानी ग्रुुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से जुड़ी याचिका लगाई और इस मामले में मीडिया की रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की। सीजेआई ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि, “हम मीडिया को कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं करने जा रहे हैं।”इसके पहले 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में केंद्र के सुझाव को सीलबंद लिफाफे में स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह निवेशकों के हितों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना चाहता है। इसलिए सीलबंद लिफाफे में केंद्र के सुझाव को स्वीकार नहीं करेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...