11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयचीनी जासूसी कांड का मुख्‍य आरोपी जॉनसन अरेस्‍ट, मोबाइल प्रोसेसिंग चिप से...

चीनी जासूसी कांड का मुख्‍य आरोपी जॉनसन अरेस्‍ट, मोबाइल प्रोसेसिंग चिप से चीन भेज रहा था डेटा

Published on

नोएडा

भारत में अवैध रूप से रह रहे चीन के नागरिकों की गिरफ्तारी के मामले की जांच कर रही एसटीएफ टीम ने इस मामले में रवि और जु-फाई के साथी जॉनसन को अरेस्‍ट कर लिया। एसटीएफ के एक अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच में एसटीएफ के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की जांच व खुफिया एजेंसियां भी जुटी हुई हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर ही बुधवार को जॉनसन की गिरफ्तारी की गई।

अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उससे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। जांच के दौरान पता चला है कि अवैध रूप से प्रोसेसिंग चिप वगैरह चीन भेजने के मामले में जॉनसन की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि इन्हीं चिप के माध्यम से लाखों भारतीयों का डेटा चीन भेजने की आशंका है।

जॉनसन ने ही चाइनीज क्‍लब का कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया था
अधिकारी ने बताया कि जॉनसन ने ही ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में संचालित चाइनीज क्लब का अनुबंध एक नेता के बेटे से किया था। एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की हिरासत पर लिए गए चीन के दो नागरिकों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई हुई है।

मंगलवार को चीनी जासूस जेल भेजे गए
उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों चीनी जासूसों की हिरासत अवधि पूरी होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया जहं से उन्हें जेल भेजा दिया गया। उन्होंने बताया कि इनसे हुई पूछताछ के आधार पर सेक्टर 63 से तीन चीनी नागरिकों को भी कल गिरफ्तार किया गया। तीनों नोएडा के सेक्टर-63 स्थित रवि नटवरलाल और जू फाई की फैक्टरी में काम करते थे।

साल 2020 में खत्‍म हो गया था वीजा
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इनका भारत में रहने का वीजा वर्ष 2020 में ही खत्म हो गया था और इसी फैक्टरी से हाल ही में मोबाइल फोन में लगने वाली ढाई किलो प्रोसेसिंग चिप बरामद की थीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार चीनी नागरिकों के नाम रायन उर्फ रेन चाओ निवासी हेइलोंगजियांग, जेंग हाओझे निवासी गुआंडोंज प्रांत और जेंगे डे निवासी गुआंडोंज प्रांत है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...