11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयठंडा पड़ा आंदोलन! पहले किसानों के दिल्ली कूच पर लगी रोक अब...

ठंडा पड़ा आंदोलन! पहले किसानों के दिल्ली कूच पर लगी रोक अब पुलिस ने खोल दिए सिंघु- टिकरी बॉर्डर

Published on

नई दिल्ली:

अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए किसान एक बार फिर से दिल्ली आने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बार किसानों ने अपने इस आंदोलन को दिल्ली चलो मार्च का नाम दिया है। जब किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया तो दिल्ली की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और दिल्ली आने- जाने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया। हालांकि अभी किसान दिल्ली से काफी दूर शंभू बॉर्डर पर हैं और अभी तक उसके आगे नहीं बढ़ पाए हैं। जिसके कारण अब बीते रविवार से दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर को धीरे- धीरे खोला जा रहा है।

बॉर्डर खुलने के बाद लोगों ने ली चैन की सांस
किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली के दोनों बॉर्डरों को किले में बदल दिया गया है। भारी सुरक्षाबलों के साथ ही बैरिकेडिंग भी की गई थी। जिसकी वजह से बॉर्डर के आसपास रहने वाले और व्यापारी लोग काफी परेशान थे। ऐसे में अब किसान आंदोलन ठंडा पड़ने पर दिल्ली पुलिस ने दोनों सीमाओं के कुछ हिस्सों को खोल दिया। जिसके कारण व्यापारियों ने चैन की सांस ली है। उनका कहना है कि किसान आंदोलन की वजह से जब से बॉर्डर बंद हुआ है हमारे बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में अब बॉर्डर खुलने से उन लोगों ने चैन की सांस ली है।

बॉर्डर पर अभी भी रहेगी कड़ी सुरक्षा
भले ही दिल्ली पुलिस लोगों की सहूलियत के लिए दोनों बॉर्डर को खोल रही है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं की जाएगी। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का कहना है कि हमने सिंघु और टिकरी बॉर्डर को खोलने की प्रकिया शुरू कर दी है लेकिन उसके बाद भी यहां पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा रहने वाला है। अभी तक किसान आंदोलन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है इसलिए अगर किसान कुछ हरकत करते हैं तो फिर से बॉर्डर पर रोक लगाई जा सकती है। बता दें कि पुलिस ने 13 फरवरी से ही सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...