7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली वालों को बारिश ने किया हैरान... मार्च, अप्रैल के बाद क्या...

दिल्ली वालों को बारिश ने किया हैरान… मार्च, अप्रैल के बाद क्या मई में भी बनने वाला है रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

30 अप्रैल, महीने की आखिरी तारीख और इस दिन दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं 1 मई के लिए मौसम विभाग की ओर से यह अनुमान व्यक्त किया गया था कि राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। 1 मई सोमवार को जैसे ही दिल्ली वाले सुबह सोकर उठे उन्हें मौसम के बदले मिजाज पर यकीन नहीं हो रहा था। आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा था और पूरी तरह अंधेरा। थोड़ी ही देर में दिल्ली-एनसीआर के तमाम इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह के वक्त पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में तेज बारिश हुई। यह सिलसिला अगले कुछ घंटों तक चलता है। दोपहर होते-होते दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश शुरू हो जाती है। कभी तेज कभी हल्की बारिश को देखकर लोगों को यह यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि मई महीने की शुरुआत हुई है। मौसम विभाग की ओर से अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी है लेकिन इतना तय है कि मई महीने की बारिश का रिकार्ड टूटना तय है।

दिल्ली के लाजपत नगर, आईटीओ, लोधी रोड, लुटियंस दिल्ली, द्वारका, नरेला, मटियाला और नोएडा में सोमवार भारी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग में 13.8 (मिमी), लोधी रोड 13.0 (मिमी), रिज 19.8 (मिमी) बारिश दोपहर 2.30 बजे तक दर्ज की गई। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जल भराव हो गया और नोएडा और दिल्ली के बीच, आईटीओ और अन्य जगहों पर यातायात की रफ्तार थम गयी।

सुबह बारिश की वजह से दुपहिया वाहन पर सवार और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन के नीचे शरण लेनी पड़ी। दिल्ली वालों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को ही हल्की बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मार्च, अप्रैल और अब मई, हर महीने एक नया रिकॉर्ड
पहले मार्च फिर अप्रैल और अब मई, हर महीने दिल्ली में मौसम का अलग अंदाज देखने को मिला है। मार्च महीने में दिल्ली में ऐसी बारिश हुई जो कि 15 साल के भीतर केवल 3 बार ऐसा हुआ। मार्च महीने15 साल में तीसरी बार सबसे अधिक बारिश इस साल हुई। दिल्ली में इस बार अप्रैल महीना भी खुशनुमा रहा और बार-बार पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न होने के कारण सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ( IMD) के अनुसार, अप्रैल में शहर का औसत अधिकतम तापमान 35.32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2020 के अप्रैल महीने के बराबर है, लेकिन यह वर्ष 2015 के बाद से सबसे कम (34.5 डिग्री सेल्सियस) रहा। बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अप्रैल में 20.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो वर्ष 2017 के बाद से सर्वाधिक है। साल 2017 में इसी महीने में 26.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद मई महीने की पहली तारीख में ही रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...