18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीय'ऑटो में गन और विस्फोटक है...' एक ट्वीट से दिल्ली पुलिस में...

‘ऑटो में गन और विस्फोटक है…’ एक ट्वीट से दिल्ली पुलिस में मचा हड़कंप, फिर सामने आई हकीकत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने जिले के डीसीपी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया कि एक ऑटो गन और विस्फोटक लेकर प्रगति मैदान की तरफ जा रहा है. उसने ट्वीट में ऑटो का नंबर में लिखा था. लेकिन पुलिस ने जब इस पूरे मामले की छानबीन की तो कहानी कुछ और ही निकली. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, आरोपी का नाम कुलदीप शाह है. उसने एक ऑटो नंबर के साथ डीसीपी आउटर नॉर्थ को टैग करके एक ट्वीट किया कि एक ऑटो जिसका नंबर ये है. यह ऑटो गन और एक्सप्लोसिव लेकर प्रगति मैदान की तरफ जा रहा है. चूंकि प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है. तो पुलिस इस ट्वीट के बाद फौरन हरकत में आ गई.

ट्वीट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए उस ऑटो की तलाश की, जिसके नंबर का ट्वीट में जिक्र किया गया था. पुलिस ने कुछ देर में ही उस ऑटो का पता लगा लिया और ऑटो मालिक के घर जा पहुंची. जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि वो ऑटो तो घर पर ही खड़ा है.

आगे की छानबीन में पुलिस को पता चला कि ऑटो चलाने वाला कपड़े की सप्लाई करता है. और शिकायती ट्वीट जानबूझकर आपसी रंजिश की वजह से ऑटो मालिक को फंसाने की नीयत से किया गया था. जांच में ये भी पता चला कि ऑटो मालिक और आरोपी के बीच पार्किंग को लेकर विवाद है. इसके बाद पुलिस को पूरा मामला समझते देर नहीं लगी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलदीप ने निजी रंजिश के चक्कर में दिल्ली पुलिस को गलत जानकारी भेजी. और उसने जी20 से जुड़ी गलत जानकारी दी है. इसलिए आरोपी कुलदीप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...