12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराष्ट्रीयLAC पर चीन की तरफ से कोई अड़चन नहीं, झूठी खबरें ना...

LAC पर चीन की तरफ से कोई अड़चन नहीं, झूठी खबरें ना फैलाएं… फर्जी मीडिया रिपोर्ट्स पर भारतीय सेना सख्त

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सेना ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रही डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं है। दोनों देश पूर्वी लद्दाख में LAC पर तनाव को सुलझाने के लिए 21 अक्टूबर को सहमत हुए थे। इस सहमति से चार साल से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि देपसांग और डेमचोक में डिसइंगेजमेंट पूरा हो गया है और सहमति के अनुसार योजना आगे बढ़ रही है। सेना ने मीडिया में आ रही उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कुछ और ही दावा किया जा रहा था। सेना ने जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता का आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामले पर भ्रामक या असत्यापित जानकारी न फैलाई जाए।

इंडिया आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेट एक्स पर लिखा, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट ने 21 अक्टूबर 24 को भारत और चीन के बीच बनी सहमति के बाद सेना की वापसी में अड़चनें आने की अफवाह फैलाई है। लेकिन सच्चाई ये है कि देपसांग और देमचोक से सेना हट चुकी है। 21 अक्टूबर को जो तय हुआ था, उसे लागू किया जा रहा है। इसमें पुरानी जगहों पर फिर से गश्त शुरू करना भी शामिल है। इस काम में भारत या चीन, किसी भी तरफ से कोई अड़चन नहीं आई है।’

सरकार ने कहा- खबरों की पुष्टि करें
सरकार ने मीडिया से अपील की है कि वे ऐसी संवेदनशील खबरें छापने से पहले उनकी पुष्टि कर लें। मीडिया को बिना सोचे-समझे ऐसी खबरें नहीं छापनी चाहिए जिनसे गलतफहमी फैल सके। सरकार का कहना है कि कुछ मीडिया वाले बिना तथ्यों के खबरें छाप रहे हैं, जो सही नहीं है।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना

मुंबई।रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के विजेता के रूप में गौरव खन्ना उभरे...