24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयइन राज्‍यों में 2 सितंबर से होगी भारी बारिश, IMD का ताजा...

इन राज्‍यों में 2 सितंबर से होगी भारी बारिश, IMD का ताजा अपडेट पढ़ लीजिए, कहीं आपका स्‍टेट तो शामिल नहीं?

Published on

नई दिल्‍ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 सितंबर से कुछ राज्‍यों में भारी बारिश की भविष्‍यवाणी की है। इनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ओडिशा के 30 जिलों में से 11 में कम बारिश हुई है। वहीं, 18 में बारिश सामान्य रही है। सिर्फ एक जिले बौध में चालू मानसून के दौरान 21 फीसदी ज्‍यादा वर्षा हुई है।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ओडिशा सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए एक आकस्मिक योजना तैयार की है। 31 अगस्त तक जो जिले कम बारिश की श्रेणी में आते हैं, उनमें नवरंगपुर (-41%), केंद्रपाड़ा (-37), कालाहांडी (-36), गंजम (-35), जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा (-28), पुरी, कटक (-26), रायगढ़ा (-25) और कोरापुट (-22) शामिल हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (भुवनेश्वर) के अनुसार, 1 जून 2013 से 30 अगस्त 2023 तक राज्य में 906.5 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले 783.1 मिमी बारिश हुई है। इस प्रकार लगभग 14 फीसदी की कुल कमी दर्ज की गई है।

वर्षा की कमी से जूझने वाला एक अन्य राज्य महाराष्ट्र है। मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले में किसानों को अगस्त में भारी बारिश की कमी का सामना करना पड़ा। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि अगस्त में लंबे समय तक सूखा रहने के कारण कई जगहों पर फसलें सूख रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि कृषि विभाग को घटिया सोयाबीन बीज के बारे में भी कई शिकायतें मिली हैं। एक विशेषज्ञ ने बुधवार को कहा था कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कम बारिश के कारण मिट्टी सूख गई है। तापमान में बढ़ोतरी और फलों में संक्रमण ऐसे कारक हैं जिनके कारण मौसमी के उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।

इस बीच असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की मौजूदा लहर से लगभग 45,000 लोग प्रभावित हुए हैं। जिले के कम से कम 105 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। मोरीगांव जिले में बाढ़ के पानी से 3059 हेक्टेयर से ज्यादा फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

पूर्वोत्तर भारत
– 2 और 3 सितंबर को असम और मेघालय और अगले चार दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत
– 2 सितंबर से वर्षा गतिविधि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य भारत
– 2 और 3 सितंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत
– मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 2 से 3 सितंबर तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...