11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकमाल की एक्टिंग करता है ये सांप! वीडियो देख लोग बोले- इसे...

कमाल की एक्टिंग करता है ये सांप! वीडियो देख लोग बोले- इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए

Published on

नई दिल्ली

दुनियाभर में सांपों की कई प्रजाति पाई जाती हैं। आपने उड़ने वाले सांप से लेकर कई जहरीले सांपों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे ड्रामेबाज सांप के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सांप अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर है। जैसे ही इसे कोई इंसान टच करता है ये तुरंत मरने का नाटक करने लगता है। शिकारियों से बचने के लिए ये सांप ऐसा करता है। आप भी इस सांप की एक्टिंग देख कर हैरत में पड़ जाएंगे।

मरने की करता है एक्टिंग
मरने का नाटक करने वाले इस सांप को हॉगनोज स्नेक कहा जाता है। जो कि एक जहरीला सांप है, लेकिन इंसानों में इसके जहर का असर नहीं होता है। हालांकि इसके काटने पर शरीर में थोड़ी बहुत जलन जरूर महसूस हो सकती है। ये सांप 20 से 30 इंच लंबा होता है। ये सांप सांप सैलामैंडर से लेकर छोटे पक्षियों का शिकार करता है।

कोबरा की तरह पलट लेता है गर्दन
इस सांप की मरने की एक्टिंग करने की खासियत काफी अजीबोगरीब लेकिन बेहद असरदार है जिससे शिकारी चकमा खा जाता है क्योंकि उसे लगता है कि सांप मर गया है और सड़ रहा है। जैसे ही कोई इस सांप को टच करता है ये कोबरा की तरह अपनी गर्द और सिर के चारों तरफ की त्वचा को फैलाकर पलटवार करने का नाटक करता है। इसके अलावा यह सांप बिल्कुल स्थिर हो जाता है। ये सांप एक गंदी दुर्गंध भी छोड़ता है। इससे शिकारी को लगता है कि सांप मर गया है।

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक्टिंग करने वाले सांप के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप तेज रफ्तार से जा रहा होता है। तभी एक शख्स उसके नजदीक जाता है। खतरे की आहट होते ही सांप बिल्कुल थम जाता है। वो वहीं उलट जाता है और मरने की एक्टिंग करने लगता है। इतना ही नहीं शख्स सांप को अपनी हथेली में उठाकर फिर जमीन पर रखता है। लेकिन इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। सांप जीभ निकालकर मरने की एक्टिंग करता रहता है।

लोग कर रहे हैं फनी कमेंट्स
हॉगनोज सांप की एक्टिंग देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा कि इस सांप को तो ऑक्सर अवॉर्ड मिलना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि ये सांप बता रहा है कि मैं मर गया हूं प्लीज मुझे छोड़ दो। एक यूजर ने सांप को ड्रामा क्वीन बताया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...