12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयरिपब्लिक डे परेड में इस बार हिंदुत्व की झांकी, राम-कृष्ण-शंकर के होंगे...

रिपब्लिक डे परेड में इस बार हिंदुत्व की झांकी, राम-कृष्ण-शंकर के होंगे दर्शन

Published on

नई दिल्ली,

गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर होने वाली रिपब्लिक डे परेड को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जा रहा है. रिपब्लिक डे परेड में इस बार 23 झांकियां शामिल होंगी जिनके जरिए कर्तव्य पथ पर देश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी.

रिपब्लिक डे परेड को लेकर यूपी और हरियाणा ने अपनी झांकियां रामायण और महाभारत की थीम पर डिजाइन की हैं. यूपी की झांकी में भगवान राम और अयोध्या का दीपोत्सव नजर आएगा तो वहीं हरियाणा की झांकी में श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप. कश्मीर की झांकी में अमरनाथ गुफा को दिखाया जाएगा तो असम की झांकी में सेनापति लचित बोरफुकन के साथ ही कामाख्या मंदिर के दर्शन होंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने रामायण, हरियाणा ने महाभारत की थीम पर अपनी झांकी डिजाइन की है तो वहीं झारखंड की झांकी में भगवान शिव के प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर को दर्शाया जाएगा. पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा की झलक मिलेगी. जम्मू और कश्मीर की झांकी अमरनाथ गुफा के साथ ‘नया जम्मू और कश्मीर’ की थीम पर रहेगी. इसे पिछले कुछ साल में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है.

17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, 6 मंत्रालय और विभाग की झांकी
रिपब्लिक डे परेड में इस बार कुल 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी. इनमें 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी. छह झांकियां मंत्रालयों और विभागों के हिस्से आई हैं. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के साथ ही आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाया जाएगा.

बताया जा रहा है कि कुछ झांकियों का पूर्वावलोकन किया गया है तो वहीं कुछ का निर्माण अंतिम चरण में है. झांकियों को लेकर निर्णय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में लिया गया. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक नारी शक्ति की थीम पर भी कई झांकियां हैं. कुछ राज्यों ने सांस्कृतिक विरासत को भी अपनी थीम के रूप में चुना है.

यूपी की झांकी में राम का वनवास और दीपोत्सव
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यूपी के सूचना और जनसंपर्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कर्तव्य पथ पर सूबे की झांकी में भगवान राम और देवी सीता के वनवास बाद अयोध्या लौटने पर स्वागत, दीपोत्सव को दर्शाया गया है. झांकी के साइड पैनल अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी को दर्शाते हैं और इसमें एक बड़ा ‘दीपोत्सव द्वार’ भी बनाया गया है जिसमें महर्षि वशिष्ठ की भी प्रतिमा है. इससे पहले भी यूपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अयोध्या का दीपोत्सव इस बार प्रदेश की झांकी के लिए प्रमुख विषय है.

हरियाणा की झांकी में महाभारत का युद्ध
रिपब्लिक डे परेड के लिए हरियाणा की झांकी का विषय महाभारत का युद्ध है. हरियाणा की झांकी में एक विशाल रथ का मॉडल होगा जिसे चार घोड़े खींचते नजर आएंगे. रक्षा मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस झांकी में भगवान कृष्ण को कुरूक्षेत्र के मैदान में युद्ध के दौरान अर्जुन के सारथी के रूप में और गीता का उपदेश देते दर्शाया गया है. झांकी के सामने के हिस्से में भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप को दर्शाया गया है. इसके साइड पैनल में युद्ध के दृश्य नजर आएंगे.

बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा
यूपी और हरियाणा की झांकी जहां रामायण और महाभारत की थीम पर होगी तो वहीं पश्चिम बंगाल ने इस बार रिपब्लिक डे परेड के लिए दुर्गा पूजा की थीम पर झांकी तैयार की है. पश्चिम बंगाल की झांकी में कोलकाता की दुर्गा पूजा के साथ ही इसे यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने का जश्न भी नजर आएगा. संस्कृति मंत्रालय की झांकी भी देवी दुर्गा की थीम पर होगी.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...