6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीय6 दिन में 70 से ज्यादा विमानों को उड़ाने की धमकियां... सिविल...

6 दिन में 70 से ज्यादा विमानों को उड़ाने की धमकियां… सिविल एविएशन ब्यूरो ने बुलाई बड़ी मीटिंग

Published on

नई दिल्ली,

हाल के दिनों में विमानों में बम की फर्जी चेतावनियों के बीच ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने डोमेस्टिक एयरलाइंस के सीईओ के साथ मीटिंग की है. यह मीटिंग दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई. यह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेडक्वार्टर है. बैठक के दौरान विमानों में तमाम सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और एसओपी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया.

पिछले कुछ दिनों में 70 से अधिक उड़ानों को बम धमकी मिली है, जो बाद में फर्जी साबित हुई. खासतौर पर शनिवार को, विभिन्न इंडियन एयरलाइंस की 30 से ज्यादा उड़ानों को धमकियां मिली हैं. एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर के उड़ानों को धमकियां दी गई हैं. यहां तक कि एक उड़ान के शौचालय में बम होने की सूचना देने वाली पर्ची भी मिली, लेकिन जांच के बाद वे फर्जी साबित हुए.

थ्रेट केस में नाबालिग क लिया गया था हिरासत में
मुंबई पुलिस ने हाल ही में 14 अक्टूबर को मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन उड़ानों को दी गई धमकी की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ से एक 17 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया था. विभिन्न पुलिस टीमों ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से थ्रेट मैसेजेस के बारे में जानकारी मांगी है. हर जानकारी तत्काल सभी स्टेकहोल्डर्स से साझा करने को कहा गया है.

बम थ्रेट को रोकने के लिए सरकार कर रही काम
एविएशन मंत्रालय ने फर्जी बम धमकियों को रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें दोषियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने का प्रस्ताव शामिल है. यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि फ्लाइट्स की सुरक्षा को कोई खतरा न पहुंचे और यात्री बिना किसी चिंता के यात्रा कर सकें. इस बैठक के बाद एयरलाइंस के सीईओ ने कहा कि वे आगे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BCAS के साथ मिलकर काम करेंगे और यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...