12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसेक्स वर्कर बता दिया, शादी टूटी तो तस्वीरों को अश्लील बना सर्कुलेट...

सेक्स वर्कर बता दिया, शादी टूटी तो तस्वीरों को अश्लील बना सर्कुलेट किया, पुलिस कर रही है जांच

Published on

नई दिल्ली

पूर्व मंगेतर से बदला लेने और उसे बदनाम करने के लिए एक युवक ने उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील रूप दिया और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके साथ ही युवक ने ये तस्वीरें पीड़िता और उसके परिजनों को भी भेज दीं। पीड़िता की शिकायत पर द्वारका के साइबर थाने की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी द्वारका एम. हर्षवर्धन के अनुसार, आरोपी का नाम सुधीर है। जुलाई में युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक अनजान व्यक्ति उसे लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। वह उसकी फर्जी अश्लील तस्वीरें उसे और उसके परिजनों को भी भेज रहा है। इतना ही नहीं, इन अश्लील तस्वीरों के जरिए उसने इंटरनेट मीडिया पर उसे सेक्स वर्कर बता दिया। इससे पीड़िता की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अधिकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर जगदीश कुमार की टीम ने छानबीन शुरू की। टीम को पता चला कि आरोपी सुधीर ने पीड़िता की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। इस आईडी का इस्तेमाल कर वह फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। पुलिस ने आईडी से जुड़ी जानकारी के लिए आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड) का सहारा लिया। पुलिस को इससे फोन नंबर का पता चल गया। पुलिस लोकेशन का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के एटा पहुंची। यहां से सुधीर की गिरफ्तारी हुई।

पूछताछ में आरोपी सुधीर ने बताया कि कुछ समय पहले पीड़िता के साथ उसकी सगाई हुई थी। कुछ कारणों से सगाई टूट गई। इस बात से वह काफी आहत था। गुस्से में आकर बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...