17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में रेल हादसा Live, मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं,...

दिल्ली में रेल हादसा Live, मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, हैरान करने वाला है Video

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास आज सुबह 11:52 बजे के करीब एक रेल हादसा हो गया. मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. सूचना मिलने पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे. रेलवे की टीमें मालगाड़ी बेपटरी हुए डिब्बों को सीधा करने में जुटी हैं. ट्रैक की मरम्मत भी जारी है.

दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया, ‘सराय रोहिल्ला रेलवे के पास एक मालगाड़ी के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना उत्तरी दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 11:50 बजे पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर हुई. ट्रैक पर मौजूद किसी व्यक्ति की संभावित मौत से इनकार नहीं किया जा सकता’. पुलिस ने कहा कि रेलवे और अग्निशमन अधिकारी फिलहाल बचाव अभियान चला रहे हैं. मालगाड़ी मुंबई से चंडीगढ़ जा रही थी.

बता दें कि बीते एक साल के दौरान देश में कई रेल हादसे हो चुके हैं. पिछले साल 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले में अपनी फुल स्पीड पर दौड़ रही कोरोमंडल एक्सप्रेस बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास मेन लाइन की जगह लूप लाइन में घुस गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस भयानक हादसे में 296 लोगों की मौत हो गई थी और 1000 के करीब यात्री घायल हुए थे. यह हादसा सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी के कारण हुआ था.

पिछले साल अक्टूबर में नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस बिहार के बक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. ट्रेन के 24 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. गनीमत रही की इस हादसे में जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ. बक्सर जिला प्रशासन ने हादसे में 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की थी. वहीं 4 लोगों की मौत हुई थी. दिसंबर 2023 में हैदराबाद के पास नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में 5 यात्री घायल हुए थे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...