11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयUGC ने इन यूनिवर्सिटी को घोषित किया 'फर्जी', भूल कर भी हायर...

UGC ने इन यूनिवर्सिटी को घोषित किया ‘फर्जी’, भूल कर भी हायर एजुकेशन के लिए इन संस्थानों में न लें

Published on

12वीं के बाद हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी करार दिया है जिन्हें कोई भी डिग्री देने का अधिकार नहीं है। इन फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली और उत्तर प्रदेश का नाम सबसे आगे है। यूजीसी के सेक्रेटरी रजनीश जैन ने कहा कि ‘कम से कम 21 स्वयंभू, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान जो यूजीसी अधिनियम के उल्लंघन में काम कर रहे हैं, उन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया गया है और इन्हें कोई डिग्री देने का अधिकार नहीं है।’

बात अगर दिल्ली की हो तो सबसे ज्यादा संख्या में इसी राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान हैं। दिल्ली मे आठ फर्जी यूनिवर्सिटी हैं जिसमें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज; यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी; वोकेशनल यूनिवर्सिटी; एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी; इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग; विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एंप्लॉयमेंट एंड आध्यात्मिक विश्वविद्यालय शामिल हैं।

यूजीसी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ऐसी सात यूनिवर्सिटी हैं जिन्हें फर्जी करार दिया गया है। आप हायर एजुकेशन में एडमिशन लेते समय इस लिस्ट को ध्यान में रखें। इन सात यूनिवर्सिटी की लिस्ट में गांधी हिंदी विद्यापीठ, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), भारतीय शिक्षा परिषद जैसे नाम शामिल हैं। केवल यूपी और दिल्ली ही नहीं बल्कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, वेस्ट बंगाल और केरल जैसे राज्यों के नाम भी शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...