11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयचाचा-भतीजी की गला काटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग के शक में घरवालों ने दिया...

चाचा-भतीजी की गला काटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग के शक में घरवालों ने दिया घटना को अंजाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के घोंडा इलाके में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिवार वालों ने ही मिलकर युवक और युवती की हत्या कर दी. इसके बाद मृत युवती के भाई ने खुद पुलिस को फोनकर बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को जब्त कर लिया. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

बताया जाता है कि परिवार वालों को शक था कि दोनों युवक-युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है. रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे. इसके बावजूद दोनों के बीच अफेयर चलने की बात लड़की के परिवार वालों को नागवार गुजरी. वेलोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सके. इसके बाद दोनों की हत्या की योजना बनाई गई.

बेटे के साथ मिलकर काट दिया युवती और अपने चचेरे भाई का गला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती का गला फल काटने वाले बड़े चाकू से काट दिया गया था. लड़की के परिवार वालों ने पहले युवक की हत्या की. उसके बाद युवती का हाथ-पैर बांधकर उसका भी गला काट दिया. आरोपियों की पहचान उत्तरी घोंडा के रहने वाले 46 वर्षीय मो. शाहिद और उसके 20 वर्षीय बेटे कुदुश के रूप में की गई.

फल बेचने का काम करता है आरोपी
बताया जाता है कि आरोपी शाहिद फल बेचने का काम करता है. उसके 8 बच्चे हैं. मृतका उसकी दूसरी बच्ची थी और आरोपी कुदुश चौथे नंबर का बेटा है. घोंडा में परिवार किराए के मकान में रहता है. वहीं मृतक दानिश बुलंद शहर का रहने वाला था. दानिश शाहिद का चचेरा भाई था और वह भी फल बेचने का काम करता था. उसकी शादी नहीं हुई थी.

हत्या के बाद खुद पुलिस को दी सूचना
बताया जाता है कि बाप-बेटे ने मिलकर अपनी बेटे और भाई को बांध दिया और फिर उनका गला रेत दिया. घटनास्थल से पर लड़की का पैर उसकी चुन्नी से बंधा हुआ था और गर्दन कटी हुई थी. हत्या के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को सूचना भी दी. बताया कि पहले लड़के की हत्या की गई, फिर लड़की का गला काटा.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...