18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयमुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने का वीडियो: भरभराकर गिरी इमारत, चंद सेकंड्स में...

मुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने का वीडियो: भरभराकर गिरी इमारत, चंद सेकंड्स में हुई जमींदोज, उठा धूल का गुबार

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई। जब वहां एक छह मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई। इस पूरे हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इस इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है। हादसे की सूचना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच में दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कई लोगों फंसे हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे शक्ति विहार की गली नंबर 1 में एक इमारत के ढहने की सूचना पुलिस स्टेशन दयालपुर को मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तहसीन पुत्र यासीन की चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें कथित तौर पर 22 लोग फंसे हुए थे।

एनडीआरएफ, डीएफएस और एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 14 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना भी मिली। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मिलकर काम कर रही है। मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने कहा, “इमारत रात करीब 2.30-3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।”

Latest articles

25-26 मई को एसबीआई कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकिंग सेवाएं होंगी प्रभावित

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के करोड़ों ग्राहकों के लिए आने वाले दिन मुश्किल...

कार की टक्कर से पुजारी की मौत, 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 28...

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई में ऑयल कंपनी का खेल, उपभोक्ताओं से ‘धोखा’ और कागजी सस्पेंशन का खुलासा

भोपाल। राजधानी के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी के मामले में ऑयल कंपनी...

भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित

भोपाल। शहर के करीब 40 इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...