6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयबच्चे का सड़क पर नामाज पढ़ने का वीडियो वायरल, सही-गलत को लेकर...

बच्चे का सड़क पर नामाज पढ़ने का वीडियो वायरल, सही-गलत को लेकर Twitter पर छिड़ी बहस

Published on

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का नामाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर ट्विटर पर लोगों में बहस छिड़ गई है। वायरल क्लिप में बच्चा सड़क पर नामाज पढ़ता नजर आ रहा है। जब एक पुलिसकर्मी उससे दूसरी तरफ जाने का इशारा करता है, तो वह उसे इग्नोर कर नामाज पढ़ने लगता है। ऐसे में गाड़ियों की लाइन लगने लगती है, तो पुलिसवाला वाहन चालकों को दूसरी तरफ से निकल जाने का इशारा करता है। पुलिसकर्मी तब तक बच्चे के पास ही खड़ा रहता है, जब तक की वह नामाज पूरी नहीं कर लेता। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। लेकिन जब तारिक फतह ने इस क्लिप को रीपोस्ट किया, तो मामला इंटरनेट पर बहस का विषय बन गया।

‘सड़क पर ऐसा करना ठीक नहीं…’
असल में यह वीडियो ‘टिकटॉक’ यूजर @ajom75uddin ने पोस्ट किया था, जिसे ट्विटर पर तारिक फतह (@TarekFatah) ने 17 जनवरी को साझा किया और लिखा- आखिर एक देश इतने मूर्ख कैसे पैदा करता है? यह पाकिस्तान कैसे कर रहा है? अबतक वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज और साढ़े नौ हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर इस पर अपनी बात रख रहे हैं। कुछ ने यूजर्स ने दावा भी किया कि यह पाकिस्तान नहीं, बल्कि कोई अरब देश लग रहा है। वहीं @AMITTOM40397051 नाम के यूजर ने लिखा- बहुत खूबसूरत है ये दृश्य, लेकिन इसको जाति धर्म से परे वाली नजर से देखना होगा। क्योंकि बच्चे खुद भगवान का रूप होते है। जबकि अन्य यूजर्स ने लिखा कि सड़क पर ऐसा करना ठीक नहीं। इससे दूसरों को समस्या होती है। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में लिखें।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...