5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में तेजी से बढ़े वोटर्स, 99.1 करोड़ हुई संख्या, जानें पिछले...

भारत में तेजी से बढ़े वोटर्स, 99.1 करोड़ हुई संख्या, जानें पिछले साल कितना था आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली,

भारत में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब 99.1 करोड़ हो गई है, जबकि पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय यह संख्या 96.88 करोड़ थी. राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले जारी एक बयान में चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची में 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं और मतदाता लिंग अनुपात में छह अंकों की वृद्धि हुई है, जो 2024 में 948 से बढ़कर 2025 में 954 हो गया है.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 1950 में इसी दिन हुई थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए 7 जनवरी को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं का नया रिकॉर्ड बनाएगा.

एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा, “मतदाता सूची कल (6 जनवरी) जारी की गई. हम 99 करोड़ मतदाताओं को पार कर रहे हैं… हम बहुत जल्द एक अरब मतदाताओं वाला देश बनने जा रहे हैं, जो मतदान में एक और रिकॉर्ड होगा.”

सीईसी ने कहा, “उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब द्वारा एसएसआर (विशेष सारांश संशोधन) की घोषणा के बाद, जो आज एसएसआर परिणाम घोषित करेंगे, हम पहली बार 99 करोड़ मतदाताओं को पार कर जाएंगे.” उन्होंने कहा, “महिला मतदाताओं की संख्या भी लगभग 48 करोड़ होने जा रही है.”

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this