9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयसुकेश से हुई करोड़ों की उगाही? दिल्ली की मंडोली जेल में ही...

सुकेश से हुई करोड़ों की उगाही? दिल्ली की मंडोली जेल में ही CBI ने महाठग से की 11 घंटे की पूछताछ

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने गुरुवार को तिहाड़ की मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी सुकेश चंद्रशेखर से कथित रूप से करोड़ों रुपये की वसूली मामले में पूछताछ की बयान दर्ज किए। सीबीआई की टीम गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मंडोली जेल पहुंच गई थी। जहां करीब चार घंटे तक सीबीआई की टीम ने सुकेश से पूछताछ की। इससे पहले मंगलवार को भी सीबीआई ने मंडोली जेल जाकर सुकेश से करीब सात घंटे तक पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे।

मामला सही भी या नहीं पता लगाएगी सीबीआई
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई का सुकेश से पूछताछ करने का मकसद कथित रूप से करोड़ों रुपये की उगाही मामले में एफआईआर दर्ज करने से पहले यह सुनिश्चित करना है कि क्या असल में यह मामला स्टैंड करता भी है या नहीं। मामले में प्रथम दृष्टया साक्ष्य सामने आने के बाद सीबीआई इस गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश आगे बढ़ाएगी। जिसमें सुकेश द्वारा जिन-जिन लोगों पर उससे कथित रूप से करोड़ों रुपये की उगाही करने के आरोप लगाए गए हैं। बाद में उन सभी से भी सीबीआई जरूरत के मुताबिक पूछताछ कर सकती है।

सुकेश ने इन आप नेताओं पर लगाए थे आरोप
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सुकेश ने पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर कथित रूप से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल, पूर्व एआईजी मुकेश प्रसाद और पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट राजकुमार समेत कई पर उससे उगाही करने के आरोप लगाए थे। जेल से कथित रूप से करोड़ों रुपये की उगाही वाले मामले में ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश द्वारा लगाए गए आरोपों पर फरवरी में उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। इसके बाद मार्च में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी थी।

इसके बाद जाकर अब सीबीआई इस मामले में एक्शन में आई है। जहां सीबीआई की एक टीम ने मंडोली की जेल नंबर-13 में बंद विचाराधीन कैदी सुकेश से घंटो पूछताछ की। सीबीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि सीबीआई की टीम ने सुकेश से किन आरोपों के चलते पूछताछ की। लेकिन सूत्रों ने इतना जरूर बताया कि यह पूछताछ जेल से कथित वसूली मामले को लेकर थी। अब इसमें किस-किस के नाम को लेकर सीबीआई की टीम ने सुकेश से पूछताछ की। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं।

11 घंटे से ज्यादा समय तक हो चुकी पूछताछ
सीबीआई दो बार में सुकेश से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की टीम सुकेश को जेल में अलग रूम में ले जाकर पूछताछ करती है। जहां सीबीआई और सुकेश के अलावा और कोई नहीं होता। जांच एजेंसी ने 30 अगस्त को एक विशेष अदालत से सुकेश से पूछताछ करने की अनुमति ली थी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में सीबीआई सुकेश से और अधिक दिनों तक पूछताछ कर सकती है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...