13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराष्ट्रीयहम बाल-बाल बचे मरने से... DTC की बस में अचानक लगी आग,...

हम बाल-बाल बचे मरने से… DTC की बस में अचानक लगी आग, डरा रहा घटना का वीडियो

Published on

नई दिल्ली

साउथ वेस्ट दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में आज शाम डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में आग लगने का मामला सामने आया है। बस के ड्राइवर ने पीसीआर कंट्रोल रूम को कॉल करके कहा कि बस में आग लग गई है। आग की चपेट में एक बच्चा और एक युवक फंस गया था, जिन्हें थोड़ी चोट लगी है। दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पता चला कि उस बस में 10 से 15 यात्री सवार थे। शाम 5:15 बजे के आसपास जब बस रिंग रोड पर पहुंची तो मेट्रो पिलर नंबर 22 के पास अचानक बस के पिछले हिस्से से धुएं के साथ बदबू आने लगी थी।

ड्राइवर ने सूझबूझ से लिया काम
ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका, सभी यात्रियों को जल्दी से बस से निकला। लेकिन इसमें दो लोगों को मामूली चोट लगी। ड्राइवर ने बस में मौजूद आग बुझाने वाले उपकरण से तुरंत आग पर काबू पाया। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया, आगे की छानबीन की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस से धुआं कितना ज्यादा निकल रहा है। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। आग लगने के कारणो का अभी पचा नहीं चल पाया। जांच के बाद ही इसकी पूरी जानकारी सामने आएगी। उधर इस हादसे के बाद बस में सवार यात्री काफी घबरा गए थे।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी ने जीएम से ईडी प्रमोशन के...

रेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान

प्रयागराज।राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड ।उत्तराखंड में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों से...