11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीय24 जनवरी से दिल्ली-UP में बिगड़ेगा मौसम, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

24 जनवरी से दिल्ली-UP में बिगड़ेगा मौसम, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

Published on

नई दिल्ली,

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है लेकिन जल्द ही ये मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली है. वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं. इसकी वजह नए पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है. पश्चिमी हिमालय पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज करेगा. आइये जानते हैं क्या है मौसम विभाग का अपडेट.

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़त देखी जा रही है. लेकिन बारिश और आसमान में बादल एक बार फिर ठंड बढ़ा सकती है. आईएमडी वैज्ञानिक एसएस रॉय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. जबकि दिल्ली में 24 से 26 जनवरी के बीच हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. एसएस रॉय ने कहा कि अभी तापमान में गिरावट है जो अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा. हालांकि अगले हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान गिरेगा.

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान
ताजा मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज यानी 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वहीं 24 जनवरी से 26 जनवरी में तापमान में बढ़त के साथ ये 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री पहुंच सकता है. हालांकि इन दिनों में आसमान में बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जो 24 जनवरी को बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी
वहीं पहाड़ों की बात की जाए तो आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 से 27 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी देखने को मिलेगी और 24 से 26 जनवरी को ये अपनी चरम सीमा पर होगी.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...