11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयLGBT कम्युनिटी के सामने क्या-क्या दिक्कतें? जांच के लिए केंद्र सरकार ने...

LGBT कम्युनिटी के सामने क्या-क्या दिक्कतें? जांच के लिए केंद्र सरकार ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटी

Published on

नई दिल्ली,

समलैंगिक विवाह मामले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने समलैंगिक समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है. अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में केंद्र सरकार को समलैंगिक समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जांच के लिए कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था.

समिति में कौन लोग शामिल होंगे?
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है. इस समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे और इसमें गृह मंत्रालय सचिव, महिला एवं बाल विकास सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव, कानून एवं न्याय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव शामिल होंगे.

समिति का क्या काम होगा?
यह समिति LGBT कम्युनिटी से जुड़े कई मुद्दों की जांच करेगी. जैसे, यह सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं कि आम चीजों और सेवाओं तक पहुंच में LGBTQ+ लोगों के साथ कोई भेदभाव न हो. समिति जांच करेगी कि कौन से उपाय यह सुनिश्चित करेंगे कि LGBTQ+ समुदाय को हिंसा, उत्पीड़न या किसी खतरे का सामना न करना पड़े.

इसके अलावा यह सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं कि समलैंगिक लोगों को अनैच्छिक चिकित्सा उपचार और सर्जरी का सामना न करना पड़े. साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं कि सामाजिक कल्याण अधिकारों तक पहुंच में कोई भेदभाव न हो.

 

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...