12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'जहान-ए खुसरो' में पीएम मोदी के संदेश पर क्या बोले सैयद अफसर...

‘जहान-ए खुसरो’ में पीएम मोदी के संदेश पर क्या बोले सैयद अफसर अली निजामी, कह दी बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में हिस्सा लिया था। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह कमेटी के चेयरमैन सैयद अफसर अली निजामी ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे। इसके अलावा उन्होंने दरगाह कमेटी की ओर से तकरीबन ढाई हजार रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी के प्रबंध पर बयान दिया।

‘प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे’
सैयद अफसर अली निजामी ने रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी के प्रबंध पर बयान में कहा कि अपनी मन्नत मांगने के लिए हजरत निजामुद्दीन दरगाह में दिल्ली ही नहीं बल्कि, बाहर से भी लोग आते हैं। लोग दरगाह शरीफ में रोजा भी इफ्तार करते हैं। हर साल दरगाह कमेटी की तरफ से दरगाह आने वाले रोजेदारों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की जाती है। वहीं, ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा अमीर खुसरो की परंपरा का स्वागत करने को लेकर सैयद अफसर अली निजामी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कहा है ठीक कहा है। हजरत अमीर खुसरो बड़ी शख्सियत थे। उन्होंने प्यार मोहब्बत सबक सभी को दिया।

निजामुद्दीन औलिया दरगाह कमेटी के चेयरमैन निजामी ने किया रिएक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने में भाईचारे का भी संदेश दिया। इस पर सैयद अफसर अली निजामी ने कहा कि रमजान का महीना सबसे खूबसूरत और सबसे अच्छा महीना है। इस महीने के अंदर अल्लाह की तरफ से हमेशा रहमतें बरसती हैं। इसमें हमेशा खुशहाली और कामयाबी आती है। सभी रोजा रखने वाले मुसलमान भाई बहनों को इसमें खुशी मिलती ही मिलती है, साथ में और भी जो हमारे भाई हैं जैसे हिंदू या और भी मजहब के जो लोग हैं वो भी इसे बहुत मानते हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किया था अच्छा काम- निजामी
पीएम मोदी का संदेश सबका साथ सबका विकास क्या ये सही है? इस सवाल के जवाब में सैयद अफसर अली निजामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई या किसी भी धर्म के लोग हों, सभी के लिए के काम करते हैं। क्या आम मुसलमान प्रधानमंत्री के विरोधी हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जब देश के प्रधानमंत्री थे उन्होंने भी अच्छा काम किया था।

मुसलमान कोई विरोधी नहीं…. बोले निजामी
सैयद अफसर अली निजामी ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी अच्छा काम कर रहे हैं। मुसलमान कोई विरोधी नहीं है। कुछ लोग हैं जिन्होंने बदनाम कर रखा है। क्या पीएम मोदी मुसलमानों के दिलों में समा रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक चाहता है कि देश आगे बढ़े। विकास के कार्य हों। पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...