16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना के चीन वाले वेरिएंट से दिल्ली वालों को कितना खतरा? सीएम...

कोरोना के चीन वाले वेरिएंट से दिल्ली वालों को कितना खतरा? सीएम केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Published on

नई दिल्ली

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि है। मुख्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को नमूनों का जीनोम सिक्वेंसिंग सुनिश्चित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अन्य कदम उठाने का निर्देश दिया है। दिल्ली में कोरोना का कितना खतरा है और यहां बीमारी की रफ्तार की क्या स्थिति है। इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

दिल्ली सरकार है सतर्क
एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘दिल्ली सरकार सतर्क है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कल कोरोना वायरस को लेकर इमरजेंस मीटिंग बुलाई है।’ जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया था कि वायरस के उभरते हुए स्वरूप पर नजर रखने के लिए जहां तक संभव हो सभी पॉजिटिव केसों की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाए।

बीएफ.7 वेरिएंट को लेकर चिंता की जरूरत नहीं
एक्सपर्ट का कहना है कि बीएफ.7 को लेकर भारत को बहुत अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए। इसकी वजह है कि देश में टीकाकरण या पिछले संक्रमण के माध्यम से बहुत से लोगों में वायरस के खिलाफ इम्युनिटी डेवलप हो चुकी है। वहीं चीन में कठोर प्रतिबंधों के कारण लोगों में कोविड के खिलाफ इम्युनिटी है। सफदरजंग अस्पताल में कम्युनिटी मेडिसीन डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. जुगल किशोर ने कहा, ‘सरकार सक्रिय है और उसके निर्देश वैज्ञानिक हैं। कई देशों में मामलों में तेजी को देखते हुए सतर्क रहना चाहिए, लेकिन ओमीक्रोन के किसी भी नए सब-वेरिएंट से भारत में कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं है।

इस साल की शुरुआत में आई थी तीसरी लहर
सीनियर डॉक्टर ने कहा कि भारत ने इस साल की शुरुआत में एक बड़ी तीसरी लहर देखी। इसने एक तरह से बड़ी संख्या में लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में काम किया। वर्ष 2020 के आरंभ में महामारी शुरू होने के बाद से दिल्ली में कोविड के 20,07,097 मामले आ चुके हैं और 26,519 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में औसतन लगभग 2,000 से 3,000 नमूनों की जांच की जा रही है और नवंबर के मध्य से दैनिक मामलों की संख्या 20 से नीचे बनी हुई है।

नए वेरिएंट का पता लगाने में मदद
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 20 दिसंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा था कि सभी सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग से देश में नए वेरिएंट का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी। इसके और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करना सुविधाजनक होगा। कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अब भी दुनिया भर में बनी हुई है। इसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से दर्ज किए गए हैं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...