16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयभारी भूकंप आया तो दिल्ली में क्या होगी इमारतों की हालत? HC...

भारी भूकंप आया तो दिल्ली में क्या होगी इमारतों की हालत? HC ने 4 हफ्ते में दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

तुर्की में आए भूकंप के बाद दिल्ली में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता की जांच के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट के सामने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार और एजेंसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया. दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले से संबंधित अगली सुनवाई 10 मई को होगी. दिल्ली में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता की जांच को लेकर पहले दिल्ली कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा था कि भूकंप आने पर सरकार की निष्क्रियता से लाखों लोगों की जान जा सकती है.

‘कागजों पर नहीं धरातल पर काम करे दिल्ली सरकार’
हाई कोर्ट ने कहा था कि किसी भी सरकार के हाथ अपनी ही जनता के खून से रंगे हुए नहीं होने चाहिए. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि भूकंप के बड़े झटकों से निपटने के लिए सरकार अपनी तैयारी पुख्ता करें, यह तैयारी सिर्फ कागजों पर नहीं होनी चाहिए, सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना होगा.

सरकार ने नहीं माने कोर्ट के आदेश
इस याचिका में कहा गया कि 2015 से 2020 के बीच में भूकंप को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से जो आदेश दिल्ली सरकार और एजेंसियों को दिए गए थे, उनका पालन अभी तक नहीं हुआ.

भारत में क्या होगा?
तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप ने दुनियाभर के तमाम देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके बाद यह सोचना जरूरी हो जाता है कि अगर भारत ऐसा भूकंप आए तो स्थितियां कैसी होंगी. एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हर साल कम से कम 1000 बार भूकंप आते हैं. कभी इससे थोड़े ज्यादा कभी थोड़े कम. दो सौ से ढाई सौ बार धरती का हिलना महसूस होता है. हमारे देश की जमीन का करीब 59 फीसदी हिस्सा भूकंप के उच्च खतरे वाले जोन में है. सबसे ज्यादा खतरा हिमालयी इलाकों को है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...