19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीय'जो बोया है, वो काटना पड़ेगा', पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने...

‘जो बोया है, वो काटना पड़ेगा’, पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भारत पर उसके नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया है. पाकिस्तान के इस आरोप के बाद अब भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है. भारत सरकार ने कहा है कि यह पाकिस्तान का लेटेस्ट प्रोपेगैंडा हैभारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पाकिस्तान के विदेश सचिव की भारत के संदर्भ में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी. यह पाकिस्तान का झूठ फैलाने और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का हथकंडा है. पूरी दुनिया जानता है कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, संगठित अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों का अड्डा रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत और कई अन्य देशों ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह आतंक और हिंसा की अपने ही प्रोपेगैंडा का शिकार होगा. पाकिस्तान ने जो बोया है, वो काटेगा. अपने किए का दूसरों पर दोष मढ़ने से कोई समाधान नहीं निकलेगा.

क्या थे पाकिस्तान के आरोप?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि हमारी जमीन पर दो पाकिस्तानी नागरिकों के हत्यारों और भारतीय एजेंट्स के बीच संबंधों के पुख्ता सबूत हैं. पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय एजेंट्स ने पाकिस्तान की जमीं पर एक पाकिस्तानी नागरिक शाहिद लतीफ की हत्या की. भारतीय एजेंट्स ने रावला कोट की मस्जिद में पाकिस्तान के एक और नागरिक मोहम्मद रियाज की हत्या के लिए एक हत्यारे को हायर किया. हमारे पास उनके कबूलनामे और पुख्ता सबूत हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीय एजेंट्स ने पाकिस्तान में हत्याओं को अंजाम देने के लिए विदेशी सरजमीं पर तकनीक का इस्तेमाल किया है. हाल ही में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब पाकिस्तान ने भारत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत पर इस तरह का आरोप लगाया है. इससे पहले 2021 में जोहर टाउन में हाफिज सईद पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ और अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव पर आरोप लगाया था और दस्तावेज भी जारी किया था.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...