6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयजब याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा वह आत्महत्या कर लेगा... तब...

जब याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा वह आत्महत्या कर लेगा… तब जज ने हिंदी में समझा दिया

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान एक शख्स ने कोर्ट से कहा कि अगर उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह आत्महत्या कर लेगा। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें समझाया और कहा कि आप इतने कमजोर कैसे हो सकते हैं। याचिकाकर्ता खुद ही पेश हुआ था और लगातार हिंदी में अपनी बात रखने की कोशिश की तब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना भी उसे हिंदी में भी जवाब दिया और उसे समझाने की कोशिश की।

इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ा केस
दरअसल जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच में मामले की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान एक शख्स खुद ही मामले में पेश हुआ और उसका मामला कुछ इंजीनियरिंग कॉलेज से संबंधित था। पिटिशनर ने हिंदी में अपनी बातें रखनी शुरू की और कहा कि वह एक जगह से दूसरी जगह जा रहा है और फिर अब सुप्रीम कोर्ट में वह आए हैं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में याची ने पीएम से लेकर कई सुप्रीम कोर्ट के जज और हाई कोर्ट के जज को भी प्रतिवादी बना रखा था।

‘आप इतने कमजोर नहीं हैं’
जस्टिस खन्ना ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपने जिस तरीके से याचिका को ड्राफ्ट किया है उससे किसी जज के सामने कोई कानूनी रास्ता नहीं निकल पाएगा। तब याचिकाकर्ता ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर जस्टिस खन्ना ने उससे कहा कि आप इस तरह से ना बोलें आप इतने कमजोर नहीं हैं।

तो आप लीगल ऐड में जाएं
जस्टिस खन्ना ने इस दौरान याचिकाकर्ता की अर्जी का जब निपटारे के लिए आदेश पारित करना शुरू किया तब दोबारा याचिकाकर्ता ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। इस पर जस्टिस खन्ना ने उन्हें कहा कि आप अपना दायरा पार कर रहे हैं। कृपया चुप हो जाएं। आप अपने आप को इतना कमजोर समझ रहे हैं। ऐसे आप हमें कहेंगे तो यह एक तरह से कोर्ट को धमकी देने जैसा है। हमने आपको समझाया है। आपको कुछ दिक्कत है तो आप लीगल एड में जाएं वह आपको समझाएंगे। आपको इस केस में थोड़ा काउंसलिंग की जरूरत है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...