12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में कब आएगी रेलवे की जांच...

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में कब आएगी रेलवे की जांच रिपोर्ट? 18 लोगों की गई थी जान

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात को भगदड़ मच जाने से 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस मामले में रेल मंत्रालय ने नॉर्दर्न रेलवे के दो आला अधिकारी नरसिंह और पंकज गंगवार की एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। दावा किया गया था कि जांच कमिटी जल्द से जल्द इस हादसे की डिटेल जांच कर रिपोर्ट मंत्रालय और रेलवे बोर्ड को सौंपेगी। लेकिन हादसे के 17 दिन बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट का कुछ अता-पता नहीं है कि यह कब तक आएगी?

जांच का काम चल रहा – CPRO
हालांकि, इस मामले में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर से बात की गई तो उन्होंने कहा हादसे की जांच का काम तेजी से चल रहा है। जांच कमिटी हादसे की सीसीटीवी कैमरों में कैद तमाम फुटेज, रिकॉर्ड और साक्ष्यों का एनालिसिस कर रही है। हादसे से संबंधित तमाम कर्मचारियों और लोगों से पूछताछ कर उनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। यह काम पूरा होने के बाद ही रिपोर्ट आएगी।

जीआरपी को भी जांच रिपोर्ट का इंतजार
दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट पर कई बातें आधारित हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही दिल्ली पुलिस जीआरपी इस मामले में एफआईआर दर्ज कर फिर अपनी जांच शुरू कर सकेगी। जीआरपी भी रेलवे की इस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ताकि रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर सके। लेकिन अभी तक रिपोर्ट ना आने से यह सारा मामला रुका हुआ है।

जीआरपी और आरपीएफ की जांच रिपोर्ट में क्या
सूत्र बताते हैं कि जीआरपी की भी हादसे की शुरुआती जांच में वही बाते सामने निकलकर आई हैं, जो की आरपीएफ की प्राथमिक जांच में आई थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि हादसे में 18 लोगों की मौत के दौरान एक महिला यात्री लापता हो गई थी। लेकिन चार दिन बाद पता लगा था कि वह यूपी स्थित अपने घर सकुशल पहुंच गई थी। मामले में जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हादसे के मामले में जीआरपी की भी प्राथमिक जांच लगभग वही सामने आई है, जो की आरपीएफ की आई थी।

15 फरवरी को मची थी भगदड़
आरपीएफ की शुरूआती जांच में कहा गया था कि 15 फरवरी की रात 8:45 बजे जब एफओबी-2 और 3 पर जमा भीड़ को क्लियर कराने का प्रयास किया जा रहा था। तभी रेलवे की तरफ से घोषणा की गई कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल प्लेटफार्म-12 से जाएगी। लेकिन चंद सेकंड बाद ही स्टेशन पर फिर से यह घोषणा कर दी गई कि कुंभ स्पेशल प्लेटफार्म-16 से जाएगी।

यात्रियों की भगदड़ का मुख्य कारण क्या?
माना जा रहा है कि यही दो घोषणाएं यात्रियों की भगदड़ का मुख्य कारण बन गई। जबकि उस समय प्लेटफार्म नंबर-14 पर ट्रेन नंबर-20802 मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर-15 से उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। यहां प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्रियों की भीड़ भी जमा होने से यात्रियों के आवागमन का मार्ग रुक गया।

घोषणा सुनने के बाद यात्री प्लेटफार्म नंबर-12-13 और 14-15 से सीढ़ियों के रास्ते एफओबी-2 पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। जो की मगध एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति और प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्री जो सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई। आरपीएफ की इस रिपोर्ट पर रेलवे पहले ही कह चुका है कि अभी डिटेल जांच रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लग सकेगा कि असल में हुआ क्या था?

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...