12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयरैट माइनर्स की जगह किन लोगों से मिले केजरीवाल? मजदूर बोले- CM...

रैट माइनर्स की जगह किन लोगों से मिले केजरीवाल? मजदूर बोले- CM ने हमसे नहीं की मुलाकात

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने में 12 रैट होल माइनर्स ने अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिसंबर को इन रैट होल माइनर्स से मुलाकात की थी. लेकिन अब इन माइनर्स ने दावा किया है कि उन्होंने केजरीवाल ने कोई मुलाकात नहीं की.

खबर थी कि सीएम केजरीवाल, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इन रैट होल माइनर्स से मुलाकात की थी. इंडिया टुडे ने इस मामले में दिल्ली के खजूरी खास में रहने वाले उन छह रैट होल माइनर्स से संपर्क किया, जिन्होंने सिल्कयारा रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी.

दिल्ली जल बोर्ड से किसी ने संपर्क नहीं किया
इन रैट होल माइनर्स का कहना है कि इन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से कोई मुलाकात नहीं की. और ना ही दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से किसी ने उनसे संपर्क साधा था. दरअसल कहा जा रहा था कि दिल्ली जल बोर्ड ने मजदूरों की केजरीवाल से मुलाकात कराई थी.

इन रैट होल माइनर्स में से एक वकील हसन ने बताया कि जब हमने पहली बार ये खबर सुनी की सीएम केजरीवाल से रैट होल माइनर्स ने मुलाकात की है. तो हमें लगा कि ये फर्जी अकाउंट से फैलाई गई खबर है. लेकिन बाद में हर जगह ये खबर वायरल हुई. लेकिन वास्तविकता ये है कि हममें से कोई भी माइनर सीएम केजरीवाल से नहीं मिला. ये बातें हवा-हवाई हैं.

हसन ने कहा कि ये कहा जा रहा है कि दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल से हमारी मुलाकात कराई थी. लेकिन जल बोर्ड से कोई भी अधिकारी हमसे नहीं मिला. मैं इससे आहत हूं. केजरीवाल जी ने हमारा हाल-चाल तक नहीं जाना. हमारे क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी ने जरूर हमारी हौसलाअफजाई की थी.

उत्तराखंड सरकार से पचास हजार रुपये के चेक पर विवाद?
इन रैट होल माइनर्स का कहना है कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने हम माइनर्स को पचास-पचास हजार रुपये के चेक दिए थे. लेकिन अंदर फंसे मजदूरों को एक-एक लाख रुपये के चेक दिए गए. हमें ये बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं लगा. जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर उन मजदूरों को बाहर निकाला, उन्हें सिर्फ पचास-पचास हजार रुपये का चेक दिया गया.हालांकि, धामी जी ने हमे आश्वासन दिया है कि इस संबंध में कुछ किया जाएगा.बता दें कि 41 मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में 12 रैट होल माइनर्स ने बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी. इनमें से छह माइनर उत्तराखंड जबकि छह दिल्ली से थे.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...