10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया को क्यों किया गया गिरफ्तार, सीबीआई ने बताई वजह

मनीष सिसोदिया को क्यों किया गया गिरफ्तार, सीबीआई ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित रूप से भ्रष्टाचार के मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई सिसोदिया को सोमवार को दोपहर में कोर्ट में पेश करेंगी। खबर है कि सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दो सप्ताह की हिरासत की मांग कर सकती है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी मामले में पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के लिए तैयार है। सीबीआई की तरफ से सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कारण बताया गया है।

एक्साइज पॉलिसी में अनियमितता का आरोप
सीबीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सीबीआई ने जीएनसीटीडी की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि
वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री, दिल्ली के जीएनसीटीडी और 14 अन्य के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया गया था। इसमें कुछ निजी लोगों को टेंडर के बाद के फायदा पहुंचाया गया था।

धारा 41 एक के तहत जारी किया गया था नोटिस
सीबीआई ने बताया कि मुंबई की एक निजी कंपनी के तत्कालीन सीईओ और 6 अन्य के खिलाफ 25.12.2022 को आरोप पत्र दाखिल किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी ने बताया कि डिप्टी सीएम को 19 फरवरी को जांच में शामिल होने लेने के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए, उन्हें रविवार को जांच में भाग लेने के लिए सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत एक नोटिस जारी किया गया था।

सिसोदिया ने जांच में सहयोग नहीं किया
इसमें पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ के दौरान उनके टाले गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया गया था। साथ ही आगे उनकी भूमिका आधारित संबंधित सवाल थे। मामले की जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर पूछताछ की गई। हालांकि, उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए। इसके विपरीत सबूतों का सामना किए जाने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। अब सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...